बॉलीवुड

करिश्मा से लेकर रवीना तक, इन 6 हसीनाओं से रहे अजय देवगन के संबंध, बाद में थामा काजोल का हाथ

अजय देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार हैं। अजय देवगन के नाम से भारत का हर शख्स अच्छी तरह से परिचित है। अजय देवगन ने विभिन्न हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के साथ-साथ निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र में भी अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है और लोग उनके अभिनय की खूब तारीफ भी करते हैं।

अपने करियर के शुरुआती दौर में अजय देवगन लड़कियों के दिल पर राज किया करते थे। शायद यही वजह थी कि बॉलीवुड की कई टॉप अभिनेत्रियों के साथ उनके अफेयर की खबरें भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती थीं। जी हां, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इंडस्ट्री ने अपने करियर के 30 साल पूरे कर लिए और इतने लंबे करियर में अजय देवगन करिश्मा कपूर और रवीना टंडन जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।

लेकिन अभिनेता अजय देवगन ने सबका दिल तोड़ कर काजोल से शादी कर ली थी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की उन 7 हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं, जिनके साथ अजय देवगन का नाम जुड़ चुका है। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में आखिर किस-किस का नाम शामिल है।

काजोल

अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक माने जाते हैं। अजय देवगन और काजोल की मुलाकात फिल्म “हलचल” के सेट पर हुई थी और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं और बाद में यह दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। आखिर में यह दोनों 1999 में विवाह के बंधन में बंध गए। इन दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से संपन्न हुई थी।

करिश्मा कपूर

ऐसा बताया जाता है कि अजय देवगन और करिश्मा कपूर एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों की शादी की खबरें भी सुर्खियों का विषय बनी हुई थीं परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बहुत ही जल्द इन दोनों का रिश्ता टूट गया और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

कंगना रनौत

अभिनेता अजय देवगन का नाम मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत से भी जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन और कंगना के अफेयर की खबरें एक समय पहले सुर्खियों में बनी हुई थी परंतु इन दोनों ने कभी भी इसके बारे में बात नहीं की।

तब्बू

अभिनेता अजय देवगन हमेशा से ही अभिनेत्री तब्बू के एक बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। ऐसा बताया जाता है कि अजय देवगन की वजह से ही तब्बू ने अभी तक शादी नहीं की। एक इंटरव्यू के दौरान खुद तब्बू ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अजय देवगन की वजह से ही कुंवारी रह गईं।

मनीषा कोइराला

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक नाम मनीषा कोइराला का भी आता है। अजय देवगन मनीषा कोइराला से भी इश्क लड़ा चुके हैं। जी हां, एक समय ऐसा था, जब अजय देवगन और मनीषा कोइराला के रिश्ते की खबरें सुर्खियों में छाई हुई थी।

इलियाना डिक्रूज

अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज को लेकर भी एक समय पहले ऐसी चर्चा हो रही थी कि इन दोनों का अफेयर चल रहा है। कुछ रिपोर्ट्स ऐसी सामने आई थी जिसमें इन दोनों के अफेयर की बात कही गई थी परंतु दोनों ने इस तरह की अफवाहों पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी।

रवीना टंडन

अजय देवगन का नाम बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन के साथ भी जुड़ चुका है। यह दोनों ही एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। ऐसा बताया जाता है कि जब अजय देवगन की जिंदगी में करिश्मा कपूर की एंट्री हुई तो इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद अजय देवगन पर रवीना टंडन ने कई गंभीर आरोप भी लगाए।

Related Articles

Back to top button