बॉलीवुड

50 की उम्र पार करने के बाद भी बड़ी जवान लगती हैं ये अभिनेत्रियां, नयी हेरोइनों को देती हैं मात

चाहे स्टाइल हो या फिर फैशन सेंस, इन्हें लेकर सबकी निगाहें सबसे पहले बॉलीवुड कलाकारों पर ही जाकर टिकती हैं। स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर हमेशा ही नया ट्रेंड उन्हीं को देखकर शुरू होता है। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां हैं, जिनके फैशन और स्टाइल को देखकर ऐसा लगता है, जैसे कि उनकी उम्र आगे बढ़ ही नहीं रही है। सबसे बड़ी बात है कि इन अभिनेत्रियों की उम्र 50 के भी पार पहुंच गई है, लेकिन ये अब भी आजकल की अभिनेत्रियों को अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर कड़ी टक्कर देती हुईं नजर आती हैं।

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता बॉलीवुड की सबसे मशहूर अदाकाराओं में से एक रही हैं। वे बीच में फिल्मों से दूर हो गई थीं, लेकिन एक बार फिर से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत फिल्म बधाई हो से की है। फिल्म में नीना गुप्ता की भूमिका की बड़ी तारीफ भी हुई है। कई वेब शोज में भी नीना गुप्ता काम कर रही हैं। नीना गुप्ता अब 61 साल की हो चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर वे बहुत ही एक्टिव दिखती हैं। उनका स्टाइलिश लुक देखते ही बनता है।

तब्बू

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tabu (@tabutiful)

इनकी उम्र 50 साल की हो चुकी है। ये बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय के दम पर हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। तब्बू अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग के लिए भी जानी जाती हैं। न केवल अपनी एक्टिंग की वजह से, बल्कि अपने स्टाइल की वजह से भी तब्बू को हमेशा तारीफें मिलती रही हैं। चाहे भारतीय पहनावा हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस, ये सभी तब्बू पर पूरी तरह से फबते हैं।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की जितनी लोकप्रियता 90 के दशक में हुआ करती थी, वैसी ही लोकप्रियता उनकी आज भी बनी हुई है। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम से माधुरी दीक्षित जानी जाती हैं। माधुरी दीक्षित को देखकर तो यही प्रतीत होता है कि उनकी उम्र पूरी तरह से थम गई है।

माधुरी दीक्षित अब 53 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनका फैशन सेंस वाकई गजब का है। माधुरी दीक्षित जो फैशन करती हैं, उसकी वजह से आजकल की भी अभिनेत्रियों को वे कड़ी टक्कर देती हैं। जज के रूप में वे डांस शोज में भी वे पहुंचती रहती हैं। ऐसे में यहां का इनका लुक हमेशा सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरता रहता है।

भाग्यश्री

भाग्यश्री फिल्म मैंने प्यार किया से बहुत ही लोकप्रिय हो गई थीं। इस फिल्म में उन्हें सलमान खान के साथ देखा गया था। हालांकि, अपनी इस डेब्यू फिल्म को करने के बाद बहुत ही कम फिल्मों में भाग्यश्री नजर आईं। भाग्यश्री इस वक्त 51 साल की हो चुकी हैं।

इंस्टाग्राम पर वे बहुत ही सक्रिय नजर आती हैं। जो भी फिल्में भाग्यश्री ने की हैं, उनमें से अधिकतर में उन्हें साड़ी या फिर सलवार सूट पहने हुए देखा गया है, मगर सोशल मीडिया में जो वे तस्वीरें साझा करती हैं, उनमें ज्यादातर उन्हें वेस्टर्न कपड़ों में ही देखा जाता है।

रेखा

बॉलीवुड में जब स्टाइल और फैशन सेंस की बात होती है तो इस मामले में रेखा का नाम सबसे ऊपर आता है। इनकी उम्र 66 साल की हो चुकी है, लेकिन कांजीवरम साड़ी में जब उन्हें किसी कार्यक्रम में देखा जाता है तो हर किसी की निगाहें उन्हीं पर जाकर टिक जाती हैं।

रेखा को देखकर कोई भी इनकी उम्र का अंदाजा शायद ही लगा सकता है। चाहे इनकी साड़ियां हों या फिर इनकी ज्वेलरी और इनका मेकअप, इन सभी में रेखा का एकदम अलग ही लुक देखने के लिए मिलता है।

पढ़ें बिन ब्याही मां बन चुकी हैं बॉलीवुड की ये 10 अभिनेत्रियां, एक की प्रेग्नेंसी खबर सुनकर लगा था झटका

Related Articles

Back to top button