अजब ग़जब

मृत प्रेमिका से उसी के अंतिम संस्कार में की शादी, बोला- जिंदगीभर नहीं करूंगा दूसरा विवाह

‘सच्चा प्रेम’ क्या होता है? इस सवाल का जवाब तो कई लोग दे देंगे, लेकिन इसे निभाने की ताकत सिर्फ गिने चुने लोगों में ही होगी। हम देखते हैं कि आजकल की युवा पीढ़ी ‘सच्चे प्रेम’ की परिभाषा जैसे भूल ही गई है। एक जमाना था जब प्रेमी और प्रेमिका सात जन्म साथ निभाने की कसमें खाते थे। लेकिन अब ये रिश्ता 7 महीने या 7 साल भी चल जाए तो बहुत होता है। इसमें भी पार्टनर को धोखा देना या उसे दुख पहुंचाना इत्यादि चलता ही रहता है।

आज हम आपको एक ऐसे प्रेमी से मिलाने जा रहे हैं जिसने सच्चे प्रेम की नई मिसाल पेश की है। इस शख्स को अपनी प्रेमिका से इतना प्यार है कि उसके मौत को गले लगाने के बावजूद उसका प्यार कम नहीं हुआ। इतना ही नहीं उसने अपनी मृत प्रेमिका से शादी रचाकर अपने प्यार को हमेशा हमेशा के लिए अमर कर लिया। तो चलिए इस अजब प्रेम की गजब कहानी को विस्तार से जानते हैं।

प्रेमी ने की मृत प्रेमिका से शादी

यह अनोखी प्रेम कहानी असम राज्य की है। यहां मोरीगांव के रहने वाले 27 वर्षीय बिटुपन तमुली को चापरमुख के कोसुआ गांव की 24 वर्षीय प्रार्थना बोरा से बेइंतहा मोहब्बत थी। या फिर कहे आज भी है और अपनी अंतिम सांसें तक रहेगी। बिटुपन और प्रार्थना का कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खा ली थी।

प्रार्थना का सपना था कि वह अपने सपनों के राजकुमार बिटुपन की दुल्हन बने। उसके संग शादी के बंधन में बंधे। लेकिन अफसोस कि इसके पहले प्रार्थना को एक गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया। इसके बाद प्रार्थना की हालत दिन प्रति दिन बिगड़ती चली गई। और अंत में वह जिंदगी और मौत की जंग हार गई। इसके साथ ही उसका शादी का सपना भी मरने वाला था। लेकिन उसके प्रेमी ने ऐसा नहीं होने दिया।

जिंदगीभर दूसरी शादी ना करने की खाई कसम

प्रेमी ने निर्णय लिया कि वह अपनी मृत प्रेमिका से शादी करेगा। उसकी आखिरी इच्छा भी पूरी करेगा। बस फिर क्या था प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के अंतिम संस्कार में उससे शादी कर ली। इस दौरान शादी की सभी रस्मों निभाई है। यह भावुक नजारा देख हर किसी की आंखें नम हो गई। इतना ही नहीं प्रेमी ने इस दौरान ये भी प्रण लिया कि वह जिंदगीभर अपनी मृत प्रेमिका संग वफादार रहेगा और दूसरी शादी नहीं करेगा।

प्रेमी बिटुपन तमुली ने यह पूरी घटना अपने सोशल मीडिया पर भी साझा की है। उनकी यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। हर कोई उनके इस सच्चे प्रेम की तारीफ कर रहा है।

Related Articles

Back to top button