समाचार

इंदिरा गांधी की श्रद्धांजलि में प्रियंका गांधी की बेटी ने कर दी बड़ी गलती, लोग उड़ा रहे खूब मजाक

इंदिरा गांधी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भी रहीं हैं। उनका निधन 31 अक्टूबर 1984 को दिल्ली में हुआ था। उन्हें उन्हीं के बॉडीगार्ड्स ने गोलियों से छलनी कर दिया था। आज पूरा देश उनकी 38वीं पुण्यतिथि मना रहा है। इस मौके पर इंदिरा गांधी के परिवार ने भी उन्हें श्रद्धांजली दी। हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी ने श्रद्धांजली देते हुए एक ऐसी गलती कर दी, जिस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

प्रियंका गांधी की बेटी ने दी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी रिश्ते में प्रियंका गांधी की दादी लगती हैं। प्रियंका ने 18 फरवरी 1997 को रॉबर्ट वाड्रा से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे मिराया वाड्रा (Miraya Vadra) और रैहान वाड्रा (Raihan Vadra) है। इसमें मिराया का जन्म 24 जून 2002 में हुआ था। वह अभी 20 साल की है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। राजनीति से वैसे अभी वे दूर ही हैं। लेकिन आए दिन मीडिया की हेडलाइंस बटोरती रहती हैं।


इंदिरा गांधी की 38वीं पुण्यतिथि पर मिराया वाड्रा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर माँ प्रियंका गांधी संग इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए एक तस्वीर साझा की। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी जिसके चलते लोग उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल मिराया ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- आज नानी को श्रद्धांजली अर्पित की।

श्रद्धांजली देते हुए हुई गलती, लोगों ने किया ट्रोल

अब देखा जाए तो सोनिया गांधी रिश्ते में मिराया की नानी लगती हैं। वहीं इंदिरा गांधी उनकी पर-नानी हुई। बस इस बात को लेकर लोगों ने मिराया को ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने कहा कि “अरे इसकी नानी (सोनिया गांधी) तो अभी जिंदा है ना?” वहीं दूसरे ने ज्ञान बांटते हुए लिखा “नानी नहीं पर-नानी बोलो।” हालांकि कुछ लोग मिराया के सपोर्ट में भी आए और कहा कि “मां की दादी नानी ही कहलाती है। मां की तरफ से रिश्ते की सारी चेन नाना-नानी ही कहलाते हैं।”

यहां देखें लोगों के मजेदार रिएक्शन


वैसे प्रियंका की बेटी के इस कैप्शन पर आपकी क्या राय है?

Related Articles

Back to top button