मनोरंजन

शादी के 18 साल बाद ऐश्वर्या-धनुष का तलाक, करीबी ने बताई दोनों के रिश्ते की सच्चाई

साउथ इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ी अभिनेता धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की मानी जाती है। दोनों ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से अपने रिश्ते को निभाया। बता दें, धनुष और ऐश्वर्या की शादी 18 नवंबर साल 2004 में हुई थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी।

dhanush wife

बात दें, रजनीकांत ने अपनी बेटी की शादी बहुत ही धूमधाम से की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लेकिन 18 साल तक अपने रिश्ते को बखूबी निभाने वाला यह कपल तलाक की घोषणा कर चुका है।

जी हां.. सोमवार देर रात धनुष और ऐश्वर्या ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी फैंस के साथ साझा की। जैसे ही फैंस को इस बात की भनक लगी तो साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री भी हैरान रह गई। हर कोई इस रिश्ते के टूटने की वजह जानने की कोशिश कर रहा है। कोई इस बात पर विश्वास नहीं कर रहा है कि साउथ की मोस्ट पावरफुल जोड़ी इस तरह से टूट सकती है।

aishwarya and dhanush

दोनों ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर कहा कि, “दोस्त, कपल, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का हमारा साथ रहा। यह यात्रा ग्रोथ, समझ, एडजस्टिंग और एडेप्टिंग की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के रूप में अलग होने और हमें चीजों को समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है।

कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और इसका सामना करने के लिए हमें आवश्यक निजता प्रदान करें। ओम नम: शिवाय! प्यार फैलाएं! कोई कैप्शन की जरूरत नहीं है। केवल आपकी समझ और आपका प्यार जरूरी है!”

aishwarya and dhanush

साल 2019 से रिश्ते में अनबन 

बता दें, साल 2019 से ही इनके रिश्ते में अनबन शुरू होने लगी थी। इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि धनुष अपने काम को लेकर ज्यादा व्यस्त रहते हैं। वह अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं। इसके अलावा धनुष का अपनी को स्टार के साथ अफेयर रहा है जिसके चलते भी इनके ‘रिश्ते में दूरी का कारण’ बताया जा रहा है।

वहीं धनुष के एक करीबी ने कहा कि, “कई बार ऐसा हुआ है जब धनुष के वर्क कमिटमेंट्स, एक सिटी से दूसरे सिटी ट्रैवल करना और आउटडोर फिल्म शूटिंग्स के कारण परिवार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। धनुष और ऐश्वर्या के बीच किसी भी बात को लेकर कहा-सुनी होती थी तो धनुष एक नई फिल्म साइन कर लेते थे, जिससे वह खुद को व्यस्त रख सकें और इन चीजों के बारे में ज्यादा न सोचें।”

aishwarya and dhanush

तीन अभिनेत्रियों के साथ धनुष का अफेयर
रिपोर्ट की माने तो धनुष का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। साल 2020 में अभिनेत्री श्रुति हसन के साथ भी धनुष का नाम काफी सुर्खियों में रहा। इसके बाद अमाला पॉल को लेकर भी धनुष का नाम चर्चा में रहा।

वहीं अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ भी धनुष का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा। हालांकि ऐश्वर्या इन सब बातों पर कम ही बोलते नजर आई है। कहा जाता है कि इन्हीं खबरों के आने के बाद धनुष और ऐश्वर्या में तनाव की स्थिति पैदा हो गई जो धीरे-धीरे कम होने के बजाय बढ़ती गई।

aishwarya and dhanush

इसके अलावा कहा जाता है कि ऐश्वर्या बतौर डायरेक्टर अपना कैरियर स्थापित करना चाहती है। लेकिन साउथ इंडस्ट्री में उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वह बॉलीवुड की तरफ रुख करना चाहती है। इतना ही नहीं बल्कि ऐश्वर्या चाहती कि वह मुंबई में शिफ्ट हो जाए। जिसके चलते दोनों के बीच दूरियां आने लगी और इन्होंने एक साथ रहना भी कम कर दिया।

पापुलैरिटी की कमी

बता दें, धनुष साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी एक जाने-माने अभिनेता है। वहीं ऐश्वर्या रजनीकांत की बेटी के नाम से जानी जाती है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘तीन’ का निर्देशन किया है। इस फिल्म में उनके पति धनुष ने ‘कोलावेरी डी’ गाना गाया था जो रिलीज से पहले ही सुपरहिट हो गया, बल्कि जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगी तो वो फ्लॉप साबित हुई।

इसी फिल्म के बाद ऐश्वर्या को कोई दूसरी फिल्म नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने डॉक्यूमेंट्री में भी अपनी किस्मत आजमाई लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।

aishwarya and dhanush

बता दें, हाल ही में धनुष अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री सारा अली खान के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आए थे। इससे पहले वह अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘शमिताभ’ में काम कर चुके हैं। उन्होंने पहली बार सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘रांझणा’ में काम किया था।

Related Articles

Back to top button