विशेष

इन विदेशियों को हिंदी में गाना गाता देख आ जायेगा आपको मजा… देखें वीडियो

अक्सर भारत में अंग्रेजी गाना सुना और गाया जाता था। आजकल भारत में तेजी से अंग्रेजी गानों की लोकप्रियता बढ़ रही है। हर कोई अंग्रेजी गाना सुनता हुआ दिखाई पड़ ही जाता है। भारत के लगभग हर हिस्से में इस समय अंग्रेजी ने अपनी अच्छी पैठ बना ली है। भारत के कई ऐसे राज्य हैं, जहाँ अंग्रेजी भाषी लोगों की संख्या यहाँ की क्षेत्रीय भाषा से ज्यादा है।

बॉलीवुड की लोकप्रियता फैल चुकी है पूरी दुनिया में:

ठीक उसी तरह भारत के हिंदी गानों की लोकप्रियता विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है। हिंदी को विश्वप्रसिद्ध करने के लिए बॉलीवुड का बहुत बड़ा हाथ हैं। बॉलीवुड की लोकप्रियता इस समय पूरी दुनिया में फैल चुकी है। लोग बड़े चाव से हिंदी फ़िल्में देखते हैं और हिंदी गाने सुनते हैं। हिंदी गानों का क्रेज इस कदर बढ़ रहा है कि कई हिंदी गानों वाले क्लब भी खुल चुके हैं।

नहीं देखा होगा किसी विदेशी को पुरे सुर-ताल में गाते हुए:

इन विदेशी क्लबों में केवल हिंदी गानें ही बजाये जाते हैं। इन हिंदी गानों पर विदेशी लोग भी खुलकर झूमते हुए दिखाई देते हैं। आपने अक्सर भारतीय लोगों को अंग्रेजी गाना गाते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी विदेशी व्यक्ति को हिंदी गानें को पुरे सुर-ताल के साथ गाते देखा है शायद नहीं देखा होगा। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें कुछ विदेशी हिंदी गाना बड़े चाव से गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गाना गाते देख उड़ जायेंगे आपके होश:

दरअसल यह कम्पाइल किया हुआ एक वीडियो है। इसे बहुत सारे छोटे-छोटे वीडियो क्लिप को एक साथ जोड़कर बनाया गया है। वीडियो में कुछ ऐसे विदेशी दिखाई दे रहे हैं जिन्हें हिंदी गानों का काफी शौक है। ये ना केवल हिंदी गानें सुनते हैं बल्कि हिंदी गानें को पुरे सुर-ताल के साथ गाते भी हैं। कुछ तो इतना अच्छा गाते हैं कि यकीन ही नहीं होता है कि कोई विदेशी भी यह कर सकता है। यकीन ना हो तो खुद वीडियो में देख लीजिये।

वीडियो देखें:

Related Articles

Back to top button