मनोरंजन

दो बीवियां, दोनों को एक साथ कर दिया प्रेग्नेंट, यूट्यूबर का अनोखा टैलेंट देख जल-भून गए लोग

‘पति, पत्नी और वो’ के किस्से तो आप ने कई सुने होंगे। इसमें अधिकतर यही होता है कि पति अपने लव अफेयर की जानकारी पत्नी को नहीं देता है। यदि उसे पता भी चल जाए तो बात तलाक तक जा पहुँचती है। लेकिन हैदराबाद के मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) इस मामले में बड़े लकी निकले। उन्होंने ऐसा जादू चलाया कि उनकी दोनों प्रेमिकाएं अब उनकी पत्नी है और एक ही घर में साथ हंसी खुश रहती है।

यूट्यूबर ने दोनों बीवियों को एक साथ किया प्रेग्नेंट

हाल ही में अरमान ने अपने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्ट की। उन्होंने अपनी दोनों पत्नियों संग एक फोटोशूट साझा किया। इसमें अरमान की दोनों ही बीवियां प्रेग्नेंट दिखाई दे रही हैं। मतलब अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों को एक साथ गर्भवती बना दिया। उन्होंने दोनों बीवियों संग प्रेग्नेंसी फोटोशूट किया। इनकी दोनों पत्नियां इस पोस्ट में एक जैसी ड्रेस पहनकर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)

इस पोस्ट को साझा करते हुए अरमान ने कैप्शन में लिखा “मेरा परिवार”। बता दें कि अरमान की पहली पत्नी का नाम पायल मलिक तो दूसरी का कृतिका मलिक है। दोनों क्रिएटिव राइटर हैं। अरमान और पायल की शादी 2011 में हुई थी। वहीं कृतिका और अरमान ने 2018 में सात फेरे लिए। कृतिका और अरमान पहले बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे। इनकी दोनों बीवियां प्रेमपूर्वक एक ही घर में अरमान संग रहती हैं।

भड़के लोगों ने सुनाई खरी खोटी

अरमान पेशे से एक यूट्यूबर हैं। शायद ये उनकी लोकप्रियता का ही असर है जो वह एक साथ दो-दो बीवियों का सुख ले रहे हैं। हालांकि यहां दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपनी दोनों बीवियों को एक साथ प्रेग्नेंट कर दिया। मतलब ये उनकी सोची समझी प्लानिंग थी। अब अरमान की इस खुशी से जहां कुछ लोग खुश है तो कुछ नाराज हो रहे हैं। वह उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “आप एक नंबर के बेशर्म इंसान हो। समाज को बिगाड़ रहे हो।” फिर दूसरे ने कहा “आपकी दोनों बीवियाँ एक साथ कैसे बेडरूम शेयर कर सकती है। उन्हें कोई लाज शर्म नहीं आती?” हालांकि कुछ अरमान के सपोर्ट में भी आए। एक शख्स ने लिखा “लाइफ के असली मजे आप ही ले रहे हो। लोग आपसे जलते हैं। इसलिए ट्रोल कर रहे हैं।”

अरमान और उसकी दोनों प्रेग्नेंट बीवियां इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग तो अरमान से वह सीक्रेट जानना चाहते हैं जिसके चलते उसकी दोनों बीवियां हंसी खुशी एकसाथ रहने को तैयार हो गई।

Related Articles

Back to top button