बॉलीवुड

विदेश में भी रहकर इन कलाकारों पर चढ़ा देसी रंग, जमकर सेलिब्रेट किया दिवाली

हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहार दिवाली पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। आम से लेकर खास तक हर किसी ने इस त्योहार को अपने अंदाज से सेलिब्रेट किया। इसमें बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे। हालांकि कुछ बॉलीवुड सितारे इन दिनों विदेशों में हैंं, मगर वे दिवाली मनाना नहीं भूले। आइये जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन सितारे हैं शामिल…

बता दें कि इन दिनों सनी लियोन से लेकर सोनम कपूर जैसे कई स्टार इन दिनों अपनी फैमिली के साथ विदेशों में रह रहे हैं, मगर उन्होंने विदेश की धरती पर भी बखूबी दिवाली मनाया। तो चलिए आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि वे कौन से स्टार्स हैं, जिन्होंने विदेश में रहकर दिवाली सेलिब्रेट किया।

सनी लियोन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)


बॉलीवुड की बेबी डॉल कही जाने वाली एक्ट्रेस सनी लियोल इन दिनों अपने पति और बच्चों के साथ अमेरिका में रह रही हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। मगर सनी कोई भी त्योहार मनाना नहीं भूलती हैं। इसी कड़ी में सनी लियोन ने दिवाली भी सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)


सनी लियोन के दिवाली लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू प्रिंटेड सूट कैरी किया था। उन्होंने अपने पति डेनियल और बच्चों के साथ अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में दिवाली सेलिब्रेट किया। इस ड्रेस के साथ ओपन हेयर, मिनिमल मेकअप और हाई हील्स उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा


बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बारे में तो हर कोई जानता है कि उन्होंने अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास संग शादी की है। निक से शादी के बाद प्रियंका हमेशा के लिए अमेरिका में जाकर बस गईं। प्रियंका अमेरिकी जरूर बन गई हैं, मगर उन्होंने भारतीय त्योहारों को भूला नहीं है। वो अपना हर त्योहार  जमकर सेलिब्रेट करती हैं।

प्रियंका ने अपने पति निक संग दिवाली भी खूब मनाया। इसकी कुछ तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टा एकाउंट से शेयर की थी। जिसमें निक और प्रियंका की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निक और प्रियंका दोनों ने ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए हैं और काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

सोनम कपूर 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)


बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर भी इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा संग विदेश की सैर कर रही हैं। मगरसोनम  दिवाली सेलिब्रेट करना नहीं भूलीं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को दिवाली की विशेष शुभकामनाएं दीं। तस्वीर में सोनम और उनके पति का दिवाली लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। हालांकि सोनम ने लिखा है कि वो इंडिया की दिवाली मिस कर रही हैं।

 प्रीति जिंटा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)


बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी प्रीति जिंटा भले ही विदेश में रहती हैं, मगर दिवाली के मौके पर उन्होंने पूजा अर्चना की और जमकर इस त्योहार को मनाया। बता दें कि प्रीति अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहती हैं, लेकिन भारतीय त्योहारों के लिए उनका एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर रहता है।

मीनाक्षी शेषाद्रि


गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि अपने फैमिली के साथ अमेरिका के टेक्सास में रहती हैं, मगर उन्होंने रोशनी का पर्व दिवाली खूब जमकर सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के दिवाली लुक की बात की जाए तो उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाले ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी, साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी किया था, जिसमें वो खूब जंच रही थीं।

रंभा 

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रंभा अपने पति संग कनाडा में रह रही हैं। दिवाली के खास मौके पर उन्होंने पति और बच्चों संग एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो दिवाली मनाती हुई दिख रही हैं। यानी एक्ट्रेस ने विदेश में रहते हुए भी जमकर दिवाली सेलिब्रेट किया।

Related Articles

Back to top button