धार्मिक

राशिफल 17 नवंबर: ग्रहों की शुभ चाल से 5 राशियों के बुलंद रहेंगे सितारे, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी

आज हम आपको गुरुवार 17 नवंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 17 नवंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर चलें। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप नौकरी के साथ साथ कोई पार्ट टाइम काम करना चाहते हैं, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। सुख के साधन में वृद्धि होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मनपसंद जगह पर घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में आप बहुत बड़ी सफलता हासिल करेंगे। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप कार्य में आगे बढ़ेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। रिश्तो में सुधार आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी लेकिन आप अधिक तेल मसाले वाले भोजन का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। सभी कार्य पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है, तभी आप अपने कामों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पिताजी से धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। आप जल्दीबाजी में कोई भी निर्णय मत लीजिए। करियर पर फोकस करना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। अगर आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे, तभी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। मीडिया से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, जिससे आप काफी दुखी हो सकते हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सामने आने वाली समस्याओं का समझदारी से सामना कीजिए, आपको हल जरूर मिल जाएगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपनी नई जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपके विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको आज सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अच्छी कामयाबी मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। किस्मत का साथ मिलने से आप हर क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। कारोबार में बरकत होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। अचानक विवाह के शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। दोस्तों की मदद से आपका अधूरा काम पूरा होगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button