विशेष

बेटी विदा करने से इनकार कर दिया लड़की वालों ने, लड़के के इस बात से हो गए थे नाराज़

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शादियों का सीजन चल रहा है। शादी के इस दौर में बहुत से लोग विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। लोग शादी करके एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसी बीच ऐसे कई मामले सुनने में आ रहे हैं, जिसे जानने के बाद हर कोई आश्चर्यचकित हो जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के शिवपुरी देहात थाना के लुधावली से एक हैरान कर देने वाला मामला निकल कर सामने आया है। जहां पर वर पक्ष की किसी बात से लड़कीवाले नाराज हो गए, जिसके चलते अपनी बेटी विदा करने से उन्होंने मना कर दिया।

आपको बता दें कि जवाहर कॉलोनी आईटीआई के पीछे रहने वाले जोशी परिवार के संजय जोशी का विवाह ललितपुर की रहने वाली युवती से तय हुआ था और विवाह तय करते समय दोनों के बीच यह बात भी पक्की की गई थी कि वधू पक्ष विवाह करने शिवपुरी आएगा। वहीं वर पक्ष के ऊपर सारी व्यवस्था की जिम्मेदारी थी। जब यह सारी बातें तय हो गई तो रविवार के दिन विवाह कार्यक्रम आरंभ किया गया। दोनों पक्षों के बीच तय बात के अनुसार शाम तक ललितपुर निवासी वधू पक्ष अपने करीब 200 लोगों को लेकर शिवपुरी पहुंच गए।

जब वधू पक्ष वहां पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वर पक्ष के द्वारा वधू पक्ष वालों के ठहरने का किसी भी प्रकार का उचित इंतजाम नहीं किया गया है। बस क्या था, इसी बात को लेकर लड़कीवाले नाराज हो गए और दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। वधू पक्ष का ऐसा कहना है कि लड़के वालों ने बुला तो लिया लेकिन ना स्वागत किया और ना ही कोई इंतजाम किया। इस बात को लेकर स्वागत से फेरों तक बीच-बीच में विवाद चलता रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, रात के समय शराब पीने के बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद खड़ा हो गया। इतना ही नहीं बल्कि विवाद इतना बढ़ गया कि शादी तोड़ने की भी नौबत आ गई। इसके बाद यह मामला थाने पहुंच गया और थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। इस मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

ऐसा बताया जा रहा है कि जब लड़की वाले बारात लेकर पहुंचे तो वहां पर शादी की सारी रस्में पूरी की गई लेकिन रात के समय लड़की वालों को ना सोने की जगह मिली और ना ही ओढ़ने बिछाने के लिए किसी प्रकार का इंतजाम लड़के वालों की तरफ से किया गया था, जिसकी वजह से लड़की वालों का धैर्य टूट गया और वहां पर जमकर हंगामा मच गया।

जब यह पूरा मामला बहुत अधिक बढ़ गया तो दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए इतना ही नहीं बल्कि लड़की वालों ने तो अपनी बेटी को विदा करने से भी मना कर दिया। यह हंगामा घंटों तक चला। किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। जैसे-तैसे तमाम कोशिशों के बाद पुलिस इस मामले को शांत कराने में सफल रही और आखिर में दुल्हन की विदाई करा दी गई। विदाई के बाद वधू पक्ष अपने शहर ललितपुर के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button