मनोरंजन

दुश्मन होकर भी टीवी के भीम को भाई की तरह मानते थे पुनित, खुद ने दिलाया था रोल

बीआर चोपड़ा की महाभारत को देशभर के लोगों ने खुब प्यार दिया। लोगों के लिए यह महज टीवी का कोई सीरियल ही नहीं बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी कई हद तक जुड़ी हुई है। ऐसे में महाभारत को पसंद करने वाले लोगों के लिए एक बूरी खबर भी सामने आई है। महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का 7 फरवरी को अचानक निधन हो गया। जिसके बाद से टीवी जगत में शोक फैल गया।

प्रवीण ना केवल महाभारत में बल्कि वे कई फिल्मों में भी अपने अभिनय का डंका बजा चुके हैं। अचानक हुए प्रवीण के निधन के बाद से ही सेलेब्स और उनके फेंस सकते में हैं। हर कोई उन्हें श्रद्धंजली दे रहा है। तो वहीं कई सेलेब्स प्रवीण के साथ बिताए पलों को भी याद कर रहे हैं। प्रवीण के फेेंस सिर्फ पुरानी पीढ़ि तक ही सीमित नहीं थे। इस पीढ़ि के नौजवान भी प्रवीण को याद कर रहे हैैं।

लॉकडाउन के बाद फिर से छाए थे प्रवीण

मालूम हो कि 2020 में आई कोरोना महामारी के बाद से लगे लॉकडाउन में डीडी नेशनल पर क बार फिर रामायण और महाभारत का रीपीट टेलिकास्ट हुआ था। जिसे लोगों ने काफी सराहा भी था। महाभारत के किरदारों को नौजवानों ने काफी पसंद किया था, जिसमें भीम का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया था। लॉकडाउन के बाद से प्रवीण की पॉपूलरीटी भी काफी हद तक बढ़ गई थी। इसके साथ ही प्रवीण के साथ काम करने वाले साथी किरदारों को भी प्रवीण के यू अचानक दुनिया को छोड़ चले जाने से गहरा आघात लगा है।

mahabahrat cast

पुनित ने याद किए पुराने पल 

ऐसे में महाभारत में प्रवीण के साथ काम करने वाले पुनीत इस्सर भी प्रवीण के बेहद करीब रहे हैं। पुनित इस्सर महाभारत में दुर्योधन की भूमिका में थे। इस पर पुनित इस्सर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना और प्रवीण का रिश्ता साझा किया। इसके अलावा पुनित ने प्रवीण साथ गुजारे हुए कई पलों को भी याद किया।

ऐसे मिला था रोल 

पुनित ने इंटरव्यू में बताया कि महाभारत के प्रोड्यूसर बीआर चोपड़ा चाहते थे कि पुनित भीम का किरदार निभाए, लेकिन पुनित सिर्फ दुर्याेधन का ही रोल प्ले करना चाहते थे। हालांकि उनकी बॉडी उस समय भीम के किरदार में सूट करती थी। लेकिन फिर भी पुनित की जिद थी कि वे दुर्योधन का किरदार ही निभाएंगे। लेकिन शो में दुर्याेधन से भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग कास्ट लाना चुनौती बन गई थी। तब पुनित ने प्रवीण कुमार का नाम सजेस्ट किया। प्रवीण की बॉडी और हाइट पुनित से भी ज्यादा थी। वे उस समय एथलीट थे।

प्रवीण से डरती थी बेटी 

पुनित ने आगे बताया कि जब मैं दिल्ली जाता था, तब मैं हमेशा उनसे मिलता था, बात करता था। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का था। मेरा और उनका महाभारत में फाइट सीन था। जिसे देखने के बाद से मेरी बेटी के दिल में प्रवीण के लिए डर आ गया था। हालांकि जब प्रवीण मेरे घर आए, तो उन्होंने उससे बात की और उसे कंफर्टेबल फील करवाया। उन्होंने लगातार उसे एक-से-एक चुटकुले सुनाए।

अपने ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन रिश्ते पर पुनित ने बताया कि हम दोनों महाभारत में एक दूसरे के अपोजिट थे हम दोनों ही एक दूसरे के दुश्मन थे। जबकि असल जिंदगी में इसके विपरीत था। इसम जिंदगी में हम दोनों भाई कि तरह ही रहते थे।

Related Articles

Back to top button