धार्मिक

Rashifal 28 June 2021: आज इन 5 राशि वालों पर सितारे रहेंगे मेहरबान, फायदेमंद रहेगा दिन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 28 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज कारोबार और व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है, इसलिए इसको संभालना बहुत ही जरूरी है। आप अपने सहयोगियों से सावधान रहें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी लोगों के साथ आप बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कुल मिलाकर आज आपको काफी धैर्य और बुद्धिमानी से काम लेना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। सफलता के मार्ग मिलेंगे। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी। जीवनसाथी के अच्छे स्वभाव से आप काफी प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज काम के तरीकों में कुछ नयापन देखने को मिल सकता है। कठिन से कठिन कार्य आप आसानी से पूरे करेंगे। कार्य क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के योग हैं। कोई नया व्यवसाय शुरू करने जा रहे हैं तो जानकार से सलाह जरूर ले लीजिए, इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज कामकाज का बोझ अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। मन में किसी बात को लेकर निराशा बनी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। अनजान लोगों के ऊपर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कामकाज में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। यदि आपने पुराना कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। खास लोगों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद फायदेमंद रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आप अपने सभी जरूरी काम आसानी से निपटा सकते हैं। खास लोगों से संपर्क बनेंगे। छात्रों को आज उनकी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में सुख मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज सुबह परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका पूरा दिन बन जाएगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। बच्चों की तरफ से खुशियां मिलेंगी। शादीशुदा जिंदगी में चल रही दिक्कत दूर हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। खास लोगों की मदद मिलेगी। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। कामकाज में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। विद्यार्थियों का आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। पढ़ाई-लिखाई में आपका पूरा मन लगेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग प्राप्त हो सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। कुछ कामों में आपको तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। शेयर बाजार के चक्कर में पड़कर आप अपना धन नष्ट कर सकते हैं इसलिए थोड़ा संभल कर रहना होगा। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कुछ पुरानी घटनाएं आपके मन को परेशान कर सकती हैं इसलिए आपको अपनी सोच सकारात्मक रखना होगा। कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहने वाला है। जरूरी कामों में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज फिजूलखर्ची अधिक रहेगी, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। पिता की सहायता से आपका कोई कारोबार आगे बढ़ेगा। आज नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ी भागदौड़ अधिक रहेगी परंतु आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। ज्यादातर मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज धन कमाने के नए-नए रास्ते आपको प्राप्त होंगे। निवेश संबंधित कामों में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। भूमि-मकान की खरीदारी करने से पहले एक बार घर के वरिष्ठजनों की राय जरूर ले लीजिए। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

Related Articles

Back to top button