बॉलीवुड

शादी के बाद इन एक्ट्रेसेस के चेहरे पर आयी निखार ने ढाया कहर, टिकी रह गई थी लोगों की नजर

यामी गौतम से दीपिका पादुकोण तक, जब शादी के बाद कैमरे के सामने आई थी ये एक्ट्रेसेस, चेहरे पर दिखा था गजब का नूर

इन दिनों मनोरंजन जगत में शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पिछले दिनों ही राजकुमार और पत्रलेखा ने शादी रचाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वहीं दूसरे दिन भी इन अभिनेत्रियों के लुक बेहद ही खूबसूरत रहे।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी शादी के बाद के पहले लुक खूब वायरल हुए थे। वही फैंस ने भी इन्हें काफी पसंद किया। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये अभिनेत्रियां?

यामी गौतम

Yami Gautam

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार यामी गौतम को भला कौन नहीं जानता। यामी गौतम ने इसी साल 4 जून को डायरेक्टर आदित्य धर संग सात फेरे लिए थे। बता दें, यामी गौतम की शादी में कुछ खास ही दोस्त नजर आए थे।

शादी के दूसरे दिन ही यामी गौतम ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिस में वह ग्रीन साड़ी पहने और मांग में सिंदूर लगाए, गले में मंगलसूत्र पहने हुए बहुत ही खूबसूरत नजर आई थी। यामी के इस लुक को खूब पसंद किया गया था। वहीं सोशल मीडिया पर भी यामी का यह लुक काफी वायरल हुआ था।

पत्रलेखा पॉल

Patralekha

मशहूर अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल ने जाने-माने अभिनेता राजकुमार राव से शादी रचाई। 15 नवंबर 2021 को राजकुमार और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद 17 नवंबर को यह जोड़ी नजर आई। इस दौरान पत्रलेखा लाल कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। वहीं मांग में सिंदूर लगाए हुए एक्ट्रेस बला की खूबसूरत नजर आई थी।

दीया मिर्जा

dia mirza

बॉलीवुड के कई फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री दीया मिर्जा ने 15 फरवरी साल 2021 को बिजनेसमैन वैभव रेखी के संग शादी की। शादी के बाद दीया अपने पति संग कैमरे के सामने आई थी। इस दौरान दिया रेड कलर की साड़ी में मांग टिका लगाए हुए बेहद ही हसीन लग रही थी।

काजल अग्रवाल

kajal aggarwal

30 अक्टूबर 2020 को काजल अग्रवाल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग शादी रचाई थी। यूं तो काजल की शादी बेहद ही शाही अंदाज से हुई थी, शादी में उनकी ड्रेस ने भी खूब ध्यान खींचा था। लेकिन शादी के बाद काजल का लुक काफी वायरल हुआ था। इस दौरान गले में मंगलसूत्र और हाथों में लाल चूड़ा पहने हुए दिखाई दी थी।

सोनम कपूर

Sonam Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी। सोनम ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचाई थी। शादी के बाद जब सोनम मीडिया के सामने नजर आई थी तो वह ग्रे वाइट कलर के गाउन में दिखाई दी थी और इस दौरान काफी स्टाइलिश लग रही थी।

दीपिका पादुकोण

deepika padukone

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी काफी पॉपुलर है। इस जोड़ी को न सिर्फ पर्दे पर बल्कि रियल लाइफ में भी खूब पसंद किया जाता है। सात फेरे लेने के बाद दीपिका रॉयल लुक में नजर आई थी जिसे देखकर हर किसी की नजर टिकी रह गई थी। इस दौरान दीपिका ने मांग में गहरा सिंदूर लगाया था जिसमें वह कहर ढा रही थी।

प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनास से शादी रचाई थी। शादी के बाद प्रियंका अपने पति के साथ कैमरे के सामने आई थी,  जब उनका लुक वायरल हुआ था। ग्रीन साड़ी में प्रियंका ने हाथों में लाल चूड़ा और माथे पर लाल सिंदूर, साथ ही वह चश्मा लगाए हुए काफी स्टाइलिश दिख रही थी।

श्रद्धा आर्या

Shraddha Arya

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर 2021 को नेवी ऑफिसर राहुल नागल से शादी रचाई थी। शादी के 1 दिन बाद ही श्रद्धा आर्या की तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाए हुए दिखाई दी थी।

Related Articles

Back to top button