धार्मिक

राशिफल: धन-करियर के मामले में इन राशियों के लिए मंगलवार का दिन होगा लाभदायक

मेष:

मंगलवार का दिन मेष राशियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। सुख-सुविधाओं के लिए आज परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होने वाला है। हालांकि परिवार के किसी छोटे सदस्य से कुछ समस्या हो सकती है। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और अच्छे नतीजे मिलने से आपका मन भी खुश हो जाएगा।

वृष:

आज का दिन वृष राशि के लोगों के लिए कई मायनों से सफलता वाला दिन रहने वाला है। हालांकि आपको कुछ कामों में नाकामी भी देखने को मिल सकती है। ऑफिस में सीनियर अधिकारियों के साथ आपसी सहयोग बनाकर रखें। खर्चों में आज आपकी अच्छी खासी बढ़ोतरी रहेगी। वहीं आमदन में थोड़ी गिरावट देखने को भी मिलेगी। आज आप मानसिक रुप से काफी बैचेन भी रहेंगे। काम के सिलसिले में दिन बढ़िया रहेगा और कुछ कामों के नतीजे भी आपको अच्छे मिलेंगे। परिवार का माहौल भी आपके पक्ष में रहेगा। गृहस्थ जीवन जीने वाले लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन:

मंगलवार के दिन मिथुन राशि के लोगों को किसी करीबी दोस्त से अच्छी खबर मिल सकती है। आज के दिन ज्यादा उम्मीदें लगाना से आपको मन दुखी हो सकता है। आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें वरना आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। शादीशुदा जीवन में तनाव का माहौल बना रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में खुशी के पल बिताने का मौका जरूर मिलेगा। परिवार के लोग आपके मान सम्मान के लिए आपकी मदद कर सकते हैं।

कर्क

कर्क राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। हालांकि बढ़ते घरेलु खर्चों से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ कामों में आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप मानसिक रूप से काफी परेशान रह सकते हैं। आज के दिन विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत होगी। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते है। प्रेम जीवन वालों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं होगी लेकिन दांपत्य जीवन वाले लोगों के लिए मंगलवार का दिन शुभ होगा।

सिंह:

आज का दिन सिंह राशि के लिए मंगलमय रहने वाला है। आज के दिन घर में धन की बढ़ोतरी होने से परिवार में खुशी का माहौल है। आज आपको व्यापार में भी बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ी सावधानी दिखानी होगी और अपने प्रिय का दिल न दुखाए। परिवार के लोग किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अचानक से ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। सेहत का पूरा ख्याल रखना। वाहन खरीदने का योग बन सकता है।

कन्या:

आज मंगलवार के दिन आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आज विरोधी भी आपके ऊपर हावी हो सकते है। किसी काम में आपको अपने करीबी दोस्त के चलते रूकावट देखने को मिल सकती है। मन को शांत रखने के लिए अध्यात्म का सहारा लें। दांपत्य जीवन से आपको संतुष्टि मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने को मिल सकेगा। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं देखने को मिलेगा। आज आपके चलते किसी करीबी दोस्त का मन दुख सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।

तुला:

मंगलवार का दिन तुला राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। आज मानसिक रुप से आपको खुशी मिलेगी। अपने व्यापार पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी वरना कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी इच्छाओं पर कंट्रोल रखें। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को जीवन साथी से प्रेम और रोमांस का मौका मिल सकता है, जिससे मन खुश हो जाएगा। आज के दिन आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है।

वृश्चिक:

आज के लिए वृश्चिक राशि के लोग अपने व्यापार में पूरा ध्यान लगाएंगे। दोस्तों की मदद से आज किसी नए व्यापार में इनवेस्ट कर सकते है। हालांकि ज्यादा जरूरत से बड़ी इच्छाएं आपको नुकसान दिला सकती है। आज लाभ के चक्कर में आप किसी का नुकसान करवा सकते हैं। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। आज परिवार में एक-दूसरे के लिए प्यार की भावना देखने को मिलेगी। किसी विरोधी से झगड़ा मोल लेने से खुद को बचाएं।

धनु:

मंगलवार का दिन धनु राशि के लिए अच्छा रहेगा। अगर नौकरी करते हैं तो भी साथ काम करने वालों को सहयोग मिलेगा। आज इस राशि के लोग कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। आज सोच समझकर अपने डिसीजन को गति दें जिससे सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में आज खुशी भरे समय की प्राप्ति होगी। आज आपको बिजनेस में अच्छा लाभ होगा।

मकर:

मकर राशि के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए मंगलवार का दिन सफलता वाला रहेगा। लेकिन दांपत्य जीवन के लिए आज थोड़ा तनावभरा रहेगा। आपका साथी आज बीमार हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में नजीते आपको खुश कर सकते है। आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है इसलिए सेहत का ध्यान जरूर रखें।

कुंभ:

मंगलवार को कुंभ राशि के लोगों को धन प्राप्ति हो सकती है। आज अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आज आप कई ऐसी योजनाएं बना सकते हैं जो आगे चलकर आपको मोटा मुनाफा कमाने का मौका दें। प्रेम जीवन में दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवन साथी आपसे मन की बात कहेगा। पारिवारिक जीवन में मजबूती आएगी और खुद पर विश्वास बढ़ेगा।

मीन:

आज आपके लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार के साथ बैठकर अपने व्यापार के विस्तार के लिए विचार विमर्श कर सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से आपको चिंता हो सकती है। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी की संभावना रहेगी। अपने प्रिय से मन की बात जरूर करें ताकि बीच की दूरी कम हो।

Related Articles

Back to top button