बॉलीवुड

जब अकेला महसूस करते तो अपने फार्महाउस पर समय बिताते थे सुशांत सिंह राजपूत, देखें Inside Photos

बॉलीवुड के सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी वह फैंस के दिलों में जिंदा है। आज भी सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। आज सुशांत सिंह की 36वी बर्थ एनिवर्सरी है जिसके चलते फैंस सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। महज 34 साल की उम्र में ही दुनिया छोड़ जाने वाले सुशांत सिंह राजपूत अपने घर के सबसे लाडले थे।

sushant singh rajput

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी। सबसे पहले उन्हें टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में देखा गया था। इस सीरियल में उनके साथ मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे मुख्य किरदार में नजर आई थी। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड दुनिया की तरफ रुख किया और यहां पर भी वे अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे।

धीरे-धीरे सुशांत सिंह राजपूत अपनी चमक छोड़ रहे थे और कई लोगों के दिलों में वह अपनी जगह भी बना चुके थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। ऐसे में 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए जिसके बाद बॉलीवुड में तहलका मच गया तो वहीं फैंस को भी उनकी मौत से बड़ा झटका लगा।

कहा जाता है कि जब सुशांत सिंह राजपूत अपने काम से लौटते थे, तो ज्यादातर समय वह अपने फॉर्म हाउस पर ही बिताया करते थे। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत का फार्म हाउस बेहद ही लग्जरी है जहां पर प्राकृतिक खूबसूरती चार चांद लगाती है। सुशांत सिंह राजपूत को हरियाली के बीच रहना पसंद था और इसी के चलते उन्होंने अपने फार्महाउस को भी खूबसूरत तरीके से सजाया था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत के फार्म हाउस से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें…

sushant singh rajput

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत का फार्म हाउस लोनावला में पावना झील के पास है। इस फार्म हाउस के आसपास काफी हरियाली देखने को मिलती है। वहीं झील का नजारा इनके फार्महाउस की खूबसूरती को बढ़ा देता है। जब सुशांत सिंह राजपूत अपने काम से फ्री होते थे तब वह राइफल से सूट की प्रैक्टिस भी किया करते थे। इसके अलावा कई बार उन्हें तीरंदाजी की प्रैक्टिस करते भी हुए भी देखा गया था।

sushant singh rajput

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता थे जिन्हें एक्टिंग ही नहीं बल्कि गाना गाना, गिटार बजाना जैसे काम का भी काफी शौक था। इसके अलावा उन्हें किताबें पढ़ने का बहुत शौक था।  वह जब भी फ्री होते थे तो किताबें पढ़ने बैठ जाया करते थे।

sushant singh rajput

एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने घर के टेरिस पर टेलिस्कोप भी लगाया हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत को डॉग्स का भी काफी शौक था। वे हमेशा अपने डॉगी के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते थे।

sushant singh rajput

सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली बार उन्हें फिल्म ‘काई पो छे’ में देखा गया। फिर उन्होंने ‘राब्ता’, ‘केदारनाथ’, ‘छिछोरे’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी काम किया जिसके माध्यम से उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ी सफलता प्राप्त हुई थी।

Related Articles

Back to top button