धार्मिक

शुक्र का कर्क राशि में गोचर, जानिए किन राशियों के लोग होंगे मालामाल, किसको हो सकती है परेशानी

शुक्र ग्रह सितंबर महीने के पहले दिन यानी 1 सितंबर को अपनी राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाला है। इस राशि में शुक्र ग्रह 28 सितंबर तक रहेगा। इस परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। शुक्र ग्रह को भोग-विलास का कारक माना गया है। आखिर शुक्र ग्रह का किन राशियों के लोगों के ऊपर शुभ प्रभाव रहेगा और किन को परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है? आज हम आपको इसका आपकी राशियों पर प्रभाव बताने जा रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपकी राशि में शुक्र का चौथे भाव में गोचर होने वाला है। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपके ज्ञान और बुद्धिमता में वृद्धि होगी। माता-पिता से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहने वाला है। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपकी इनकम बढ़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातको की इच्छाओं की पूर्ति होने की संभावना बन रही है। आपकी राशि में शुक्र का गोचर तीसरे भाव में रहेगा। आप मित्रों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से इमानदार रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप अपने रुके कामकाज पूरे कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन धन में वृद्धि करेगा। आपकी राशि में शुक्र का गोचर दूसरे भाव में रहेगा। आमदनी के अच्छे स्रोत मिल सकते हैं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। सरकारी कामकाज में आपको लाभ मिलने की उम्मीद है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है। सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आपको अपने स्वभाव पर काबू रखने की जरूरत है। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। संतान सुख में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। आप बुरी संगति से दूर रहें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन मिलाजुला साबित होगा। आपकी राशि में शुक्र बारहवें भाव में गोचर करेगा, जिसकी वजह से जरूरत से ज्यादा धन खर्च होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में आपको घाटा हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन लाभप्रद रहेगा। आपकी राशि में शुक्र 11वे भाव में गोचर करेगा। यह लाभ स्थान कहलाता है। आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकते हैं। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। आपकी कार्यकुशलता निखर कर सामने आएगी। व्यापार में भारी लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल प्राप्त होगा। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। आपकी राशि में शुक्र दशम भाव में गोचर करेगा, जिसकी वजह से आपको बुरे फल मिल सकते हैं। मानसिक परेशानियां अधिक रहेंगीं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। कामकाज में आपका ध्यान नहीं लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन अत्यंत लाभदायक रहने वाला है। आपकी राशि में शुक्र नवम भाव में गोचर करेगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन प्राप्ति की संभावना है। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप गरीब लोगों की सहायता कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को इस परिवर्तन की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपकी राशि में शुक्र आठवें भाव में गोचर करेगा, जिसकी वजह से आपको हर प्रकार की सुख-सुविधाएं मिल सकती है। आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी। आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं. पारिवारिक वातावरण हंसी-खुशी व्यतीत होगा। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपकी राशि में शुक्र सातवें भाव में गोचर करेगा, जिसकी वजह से आप शारीरिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण थकान हो सकती है। आप कहीं भी धन निवेश करने से पहले ठीक प्रकार से सोच-विचार अवश्य कीजिए। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। व्यापार में भागीदारों से मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप अनजान लोगों के ऊपर ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन कुछ खास नहीं रहेगा। आपकी राशि में शुक्र छठे भाव में गोचर करेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है। आप अपने गुस्से और वाणी पर लगाम रखें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी, लेकिन आप बाहर की चीजें ना खाएं अन्यथा स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन सकारात्मक फल देने वाला है। आपकी राशि में शुक्र पांचवे भाव में गोचर करेगा, जिसकी वजह से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी बुद्धिमानी से अपने कामकाज सफल करेंगे। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। घर-परिवार की जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button