बॉलीवुड

कभी ₹250 सैलरी पर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया था काम, आज महारानी की तरह जीती हैं लाइफ

छोटे पर्दे की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उन्ही अभिनेत्रियों में से एक नाम दिव्यांका त्रिपाठी का भी आता है। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का बहुत प्यार प्राप्त किया है। मौजूदा समय में दिव्यंका त्रिपाठी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आज अभिनेत्री टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुकी हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने यह मुकाम खुद के दम पर हासिल किया है। दिव्यांका त्रिपाठी की सालों की मेहनत है, जिससे मनोरंजन जगत में एक अपनी जगह बनाई है। यह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बिना गॉडफादर के अपने दम पर पहचान बनाने में सफल हुई हैं। भले ही आज दिव्यांका त्रिपाठी ने अच्छा खासा मुकाम इंडस्ट्री में हासिल कर लिया है परंतु उन्हें यह सब हासिल इतनी आसानी से नहीं हुआ है।

जी हां, दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने जीवन में कठिन संघर्ष किया है और कठिन मेहनत करने के बाद वह टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाने में सफल हो पाई हैं। दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। वह भोपाल में ही पली बढ़ी हैं और उनकी स्कूली शिक्षा भी वहीं से पूरी हुई और कॉलेज की पढ़ाई भी वहां के सरोजनी नायडू कॉलेज से की है।

आज दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी पर अपने अभिनय के दम पर घर-घर में अच्छी पहचान बनाई है परंतु शायद ही किसी को इस बात का पता होगा कि दिव्यांका त्रिपाठी कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं बल्कि उनका सपना था कि वह आर्मी ऑफिसर बनें। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने एनसीसी भी ज्वाइन की थी।

एक इंटरव्यू के दौरान खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने यह बताया था कि ‘मैं एनसीसी में काफी अच्छी थी। मैं बेस्ट कैडेट हुआ करती थी। मैं राइफल शूटिंग में भी बहुत अच्छी थी।” बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी नेशनल लेवल की राइफल शूटर रह चुकी हैं। दिव्यंका का सपना आईएएस बनना था। बचपन से ही यह टॉमबॉय नेचर की थीं और उन्हें लड़कियों की तरह रहने का कोई भी शौक नहीं था।

जब दिव्यांका त्रिपाठी कॉलेज में थीं, तो उस दौरान उन्होंने मिस भोपाल कॉम्पिटिश में हिस्सा लिया था और वह इस कॉम्पिटिश को जीतकर मिस भोपाल बनीं। इसके बाद उन्होंने एंकरिंग और शो होस्ट शुरू कर दिया। मौजूदा समय में दिव्यांका लाखों रुपए कमाती हैं परंतु एक समय ऐसा था जब उन्हें ₹250 ही सैलरी मिली थी। जी हां, दूरदर्शन में एक शो को होस्ट करने के लिए उन्हें ₹250 मिले थे, जो उनकी पहली कमाई थी। इसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी मुंबई चली आई थीं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने अभिनय की शुरुआत टीवी का सीरियल “बनू मैं तेरी दुल्हन” से किया था। इस सीरियल के माध्यम से दिव्यांका घर घर में मशहूर हो गईं। इसके बाद “ये है मोहब्बतें” में इशिता का किरदार निभा कर उन्हें और अधिक लोकप्रियता हासिल हुई। इसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने अभिनय से बहुत प्यार पाया है और यह छोटे पर्दे की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह सबसे महंगी अभिनेत्री भी बन चुकी हैं। दिव्यांका त्रिपाठी प्रति एपिसोड के लिए करीब 1.5 लाख रूपए चार्ज करती हैं।

Related Articles

Back to top button