बॉलीवुड

असल जिंदगी में एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन है ये 7 रोमांटिक जोड़ियां, शक्ल से भी करते हैं नफरत

बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया में काम करने वाले कलाकारों की जोड़ियां फैंस को खूब पसंद आती है। फिर चाहे वह सलमान खान कैटरीना हो या फिर छोटे पर्दे की जोड़ी दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल हो। गौरतलब है कि सुनहरे पर्दे पर इन जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि असल जिंदगी में इन जोड़ियों के रिश्ते कोई खास नहीं होते हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं टीवी की दुनिया से जुड़ी कुछ ऐसी पॉपुलर जोड़ियों के बारे में जहां इन्हें टीवी सीरियल में तो काफी रोमांटिक दिखाया गया है, लेकिन असल जिंदगी में यह दोनों एक दूसरे की शक्ल देखना तक पसंद नहीं करते हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी ये जोड़ियां?

दीपिका सिंह और अनस राशिद

deepika singh

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है मशहूर टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ में काम करने वाले सूरज संध्या का। जी हां.. मशहूर एक्टर अनस राशिद और दीपिका सिंह ने इस टीवी सीरियल में सूरज-संध्या का किरदार निभाया और फैंस इन्हें काफी पसंद करते थे, लेकिन कहा जाता है कि असल जिंदगी में यह दोनों एक दूसरे से कोई खास रिश्ता नहीं रखते थे। एक बार दीपिका ने अनस पर गलत तरीके से छूने का भी आरोप लगा दिया था जिसके बाद इनका रिश्ता बिगड़ गया और जल्दी ही यह दोनों शो से बाहर भी हो गए थे।

सिजेन खान और श्वेता तिवारी

shweta tiwari and sijen khan

श्वेता तिवारी और सिजेन खान की जोड़ी ‘कसौटी जिंदगी की’ में खूब पसंद की गई। इतना ही नहीं बल्कि यह वही टीवी सीरियल है जिसके माध्यम से दोनों को बड़ी सफलता हाथ लगी। लेकिन कहा जाता है कि असल जिंदगी में यह दोनों एक दूसरे से नफरत करते थे। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हुए इंटरव्यू के दौरान तो सिजेन खान ने श्वेता तिवारी को अपनी पहली और आखरी गलती बता दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने भी उनकी शक्ल ना देखने की बात कह दी थी।

परिधि शर्मा और रजत टोकस

shweta tiwari

इन दोनों सितारों को आपने टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ में देखा होगा। दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई और फैंस के बीच की जोड़ी काफी पॉपुलर हुई। लेकिन असल जिंदगी में परिधि और रजत एक दूसरे से बात नहीं करते थे। कहा जाता है कि परिधि शर्मा और रजत के रिश्ते बिल्कुल अच्छे नहीं थे। केवल वह प्रोफेशनल तौर पर एक दूसरे के साथ काम करते थे।

दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल

shweta tiwari

‘ये है मोहब्बतें’ के माध्यम से पॉपुलर हुई यह जोड़ी को भला कौन नहीं जानता। बता दे इस जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन कहा जाता है कि असल जिंदगी में दिव्यंका और करण के रिश्ते बिल्कुल अच्छे नहीं थे। सीरियल के सेट पर यह केवल अपने प्रोफेशनल काम से मतलब रहते थे। बाकी असल जिंदगी में इनका रिश्ता ठीक नहीं था।

रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला

shweta tiwari

टीवी सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में काम करने वाली इस जोड़ी को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। एक समय पर सिद्धार्थ और रश्मि के अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन असल जिंदगी में यह दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए थे। वहीं जब दोनों ने एक साथ बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था तब भी इनकी जोड़ी काफी चर्चा में रही थी और इनकी लड़ाई भी खूब हुई थी।

हिना खान और करण मेहरा

shweta tiwari

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा और नैतिक का किरदार निभाने वाले हिना खान और करण मेहरा की जोड़ी को भी दर्शकों को खूब प्यार मिला है। लेकिन कहा जाता है कि असल जिंदगी में यह दोनों भी एक दूसरे से बात नहीं करते थे। वही करण मेहरा ने खुद इस बात को कुबूल करते हुए कहा था कि, “हिना और मैं कभी भी दोस्त नहीं थे, हमारे बीच एक प्रोफेशनल रिश्ता है बस, जो शो के लिए काफी अच्छा है।”

रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे

shweta tiwari

टीवी दुनिया के सबसे पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ में नजर आने वाली रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के रिश्ते को भी फेंक बताया गया था। कहा जाता है कि, ये दोनों भी असल जिंदगी में एक दूसरे से बात तक नहीं करते। हालांकि इस पर सुधांशु पांडे ने कहा था कि, “हम दोनों अच्छे दोस्त हैं और कोस्टार है और हमारे बीच कोई भी मतभेद नहीं है।”

Related Articles

Back to top button