धार्मिक

राशिफल 9 फरवरी: आज 3 राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं इनपर किस्मत रहेगी मेहरबान

आज हम आपको बुधवार 9 फरवरी का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 9 फरवरी 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आज दोस्तों के साथ मिलकर कोई व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा और अधिक मजबूत होगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन ठीक रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उनको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विशेष लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता हासिल नहीं हो पाएगी, जिसकी वजह से मन काफी चिंतित रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। कुछ लोग आपके काम बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें, यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी कामों की योजनाओं पर फोकस करने की आवश्यकता है। करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच-विचार जरूर कीजिए। घरवालों की पूरी मदद मिलेगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है, जो आपके लिए करियर में मददगार साबित होंगे। परिवार वालों की इच्छा पूरी कर सकते हैं। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद अच्छा रहेगा। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में तेजी आएगी। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से आपको सहयोग मिल सकता है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। किसी भी बड़ी जगह निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको दूर संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है, इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से हो सकती है। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। ऑफिस में जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज कारोबार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल होगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विदेश में काम करने वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके लिए दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। आमदनी के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में जा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधा से छुटकारा प्राप्त होगा। किस्मत आपके ऊपर मेहरबान रहने वाली है। अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आज आप परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठाएंगे। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे। करियर में तरक्की मिलने के नए रास्ते हासिल हो सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका नजर आ रही है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है।

Related Articles

Back to top button