धार्मिक

सूर्य नारायण की इन 5 राशियों पर रहेगी कृपा, उन्नति और धन लाभ के साथ मिलेगा मान-सम्मान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है, यदि यह किसी व्यक्ति की कुंडली में शुभ स्थिति में विराजमान हो तो उस व्यक्ति को मान सम्मान के साथ सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार हर किसी मनुष्य की राशि उसके जीवन में बहुत महत्व रखती है, आप अपनी राशियों के आधार पर अपने भविष्य की जानकारियां जुटा सकते हैं, कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनका बेहद शुभ समय आरंभ होने जा रहा है। इन राशि के लोगों के ऊपर सूर्य नारायण की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और इनको उन्नति के साथ-साथ धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं । सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्ति अपने भाग्य के भरोसे ना बैठे, आपको अपने कर्म करते रहने होंगे। तभी आप अपने जीवन में सफल हो पाएंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिला-जुला फायदा मिलेगा। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ सकती है। घर परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान रखना होगा। पुरानी किसी शारीरिक परेशानी से आप चिंतित होंगे। बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों के ऊपर सूर्य नारायण की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इनके आशीर्वाद से आपका शुभ समय आरंभ हो रहा है। यदि आप पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने पुराने मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यस्थल की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को सूर्य नारायण के आशीर्वाद से अचानक धन लाभ मिलने के साथ-साथ कुछ पुराने मामले सुलझ सकते हैं। जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार से जुड़े हुए संपत्ति के मामलों का समाधान हो सकता है। आप अपने प्रिय के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी खुश रहेंगे। आपका जीवन सुकून भरा व्यतीत होने वाला है। मन की बेचैनी दूर होगी। आप अपनी समझदारी से घर से जुड़ी हुई सभी समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपकी तारीफ होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के लोगों के जीवन में उन्नति के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल होंगे। आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। आप अपने दृढ़ निश्चय से सफलता प्राप्त करेंगे। संतान का सुख मिल सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के लोगों के कई दिनों से रुके कामकाज प्रगति पर आएंगे। सूर्य नारायण की कृपा से विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। मकान सुख की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल में अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कड़ी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। रहन-सहन में सुधार आ सकता है। भाई बहनों के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्तियों को सतर्क रहने की जरूरत है। आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती है। अचानक आप अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने का ख्याल बना सकते हैं। आप किसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर थोड़े हताश रहेंगे। आप समय के अनुसार अपने कामकाज पूरे करने की कोशिश कीजिए। आप कोई भी कार्य कल पर ना छोड़ें। दान-पुण्य के कार्यों में आपका मन लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्तियों को सूर्य नारायण की कृपा से सफलता पाने में भाग्य का महत्वपूर्ण स्थान रहने वाला है। नौकरी पेशा वाले लोगों को सफलता हासिल होगी। योजनाओं में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। मित्रों के साथ चल रहे वाद-विवाद दूर होंगे। आर्थिक तंगी से निजात मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। आप अपने मन मुताबिक अपने कामकाज को पूरे करेंगे जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों का मन किसी बात को लेकर खिन्न हो सकता है। मशीनरी और वाहन के प्रयोग में आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आत्मविश्वास में कमी आने की वजह से आप गलत फैसले ले सकते हैं जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आप खानपान की आदतों पर कंट्रोल रखें। अध्यात्म की तरफ आपका झुकाव बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्तियों का समय काफी तनावपूर्ण और व्यस्त रहने वाला है। कार्यस्थल में साथ काम करने वाले कर्मचारियों की वजह से समस्या उत्पन्न हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा ना दें। धन संबंधित कोई भी फैसला लेने से आपको बचना होगा। आप किसी भी कार्य में उतावलापन ना दिखाएं। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। आपकी सोच नकारात्मक हो सकती है जिसके कारण आपको बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। आपके जिद्दी स्वभाव की वजह से आपसी संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। बेकार के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है जिससे आपके जरूरी कार्य अधूरे रह जाएंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं उनको नौकरी मिल सकती है। समय के साथ-साथ स्तिथि बेहतर होने की संभावना बन रही है। बेवजह के लड़ाई झगड़े से बच कर रहना होगा। ईश्वर की भक्ति में अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों को सूर्य नारायण की कृपा से श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होगी। नए वस्त्रों और आभूषणों की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। घर में अतिथियों का आगमन होने की वजह से पारिवारिक माहौल में बदलाव देखने को मिलेगा। व्यापार में विस्तार हो सकता है। आप धन एकत्र करने में सफल रहेंगे। पुरानी योजनाओं का अच्छा फल मिलेगा। आपके संबंधों में सुधार आ सकता है। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्तियों के रुके कार्य गति पर आएंगे। पारिवारिक वाद-विवाद दूर हो सकता है। आपके विचारों में सकारात्मकता आएगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। ऑफिस में आपको कोई नया पद मिल सकता है। सूर्य नारायण के आशीर्वाद से आकस्मिक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।

Related Articles

Back to top button