बॉलीवुड

समंदर में नहा के और भी नमकीन हो गई 51 की पूजा बेदी, खूबसूरती में देती है बेटी को भी मात

समंदर में नहा के और भी नमकीन हो गई हो‘ ये गाना आप ने जरूर सुना होगा। समंदर है ही ऐसी चीज, जो भी इसके पास जाता है उसकी खूबसूरती अपने आप ही बढ़ जाती है। खासकर जब कोई हसीना समंदर की लहरों के बीच अपनी अदाएं बिखेरती है तो लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। आप ने भी कई यंग और सुंदर हसीनाओं को समंदर किनारे अपना जलवा बिखेरते देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस से मिलाने जा रहे हैं जो 50 प्लस है, लेकिन फिर भी समंदर किनारे बेहद यंग और सुंदर लग रही हैं।

पूजा बेदी (Pooja Bedi), ये नाम आप ने जरूर सुना होगा। पूजा एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उन्होंने आमिर खान संग ‘जो जीता वही सिकंदर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिर वे कुछ और गिनी चुनी फिल्मों में नजर आई। हालांकि उनका बॉलीवुड करियर कोई खास नहीं रहा। उन्हें बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसी टीवी रियलिटी शोज में भी देखा गया।

समंदर किनारे बेहद प्यारी दिखी पूजा बेदी

पूजा बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी और प्रोतिमा बेदी की बेटी हैं। उनकी बेटी अलाया एफ भी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। 11 मई 1970 को मुंबई में पैदा हुई पूजा 51 साल की हैं। इस उम्र में अक्सर महिलाएं बूढ़ी और कम आकर्षक लगने लगती हैं। लेकिन पूजा बेदी इसका अपवाद बन गई हैं। हाल ही में वे समंदर किनारें गई और ऐसा फोटोशूट करवाया कि उनकी सुंदरता ने बेटी के हुस्न को भी फेल कर दिया।

पूजा समंदर किनारे सुहाने मौसम का आनंद लेती नजर आई। इस दौरान उन्होंने नारंगी रंग का स्लीवलेस वन पीस पहन रखा था। इसके साथ ही उनके हाथ में गोल्डन कलर का पर्स था। इस दौरान उनके बाल खुले और चेहरे पर कोई मेकअप नहीं था। इस नेचुरल अवतार में भी पूजा बहुत प्यारी दिखाई दी।

51 की उम्र में यंग हसीनाओं को दी मात

51 की पूजा ने अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंट से उम्र को मात दे दिया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। फैंस पूजा के इस लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं। कुछ ने तो पूजा को मलाइका अरोड़ा से भी अधिक सुंदर बता दिया। कहा कि पूजा ने अपनी उम्र के हिसाब से बहुत अच्छा ड्रेस चुना है।

बताते चलें कि पूजा ने 1994 में फरहान फर्नीचरवाला शादी की थी। इस शादी से उन्हें बेटी आलया हुई। हालांकि 2003 में पूजा का फरहान से तलाक भी हो गया। कुछ समय पहले वह 49 साल की उम्र में ब्वॉयफ्रेंड मानक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई करने को लेकर चर्चा में आई थी।

Related Articles

Back to top button