बॉलीवुड

क्रिकेटर बनने की चाह रखने वाले स्टार सुनील शेट्टी ने इस फिल्म से बनाई बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में 80 से 90 के दशक में कई अभिनेताओं ने फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। उन्हीं में से एक थे अभिनेता सुनील शेट्टी। अपने दमदार अभिनय और स्टाइल से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता सुनील असल में अभिनय की दुनिया में नहीं बल्कि क्रिकेटर बनने की इच्छा रखते थे। लेकिन सुनील शेट्टी का क्रिकेटर बनने का सपना साकार नहीं हुआ और वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के अन्ना बनकर मशहूर हो गए। तो आइए जानिए आखिर कैसे क्रिकेटर बनने की चाह रखने वाले सुनील शेट्टी बने बॉलीवुड स्टार।

सुनील शेट्टी बनना चाहते थे क्रिकेटर

11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैसूर में जन्में सुनील शेट्टी असल में अभिनेता नहीं बल्कि क्रिकेटर बनने की इच्छा रखते थे। जी हां, अपने करियर में 120 से ज्यादा सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके सुपरस्टार सुनील क्रिकेटर ही बनना चाहते थे। सुनील शेट्टी ने दिलवाले, अंत, गोपी किशन, कृष्णा, रक्षक, बॉर्डर, भाई, हेराफेरी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। क्रिकेटर बनने की इच्छा रखने वाले अभिनेता सुनील को अक्सर सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में हिस्सा लेते हुए देखा भी जा चुका है।

खास बात तो यह है कि फिल्मों के अलावा सुनील एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं। उनके खुद के कई होटल रेस्टोरेंट और नाइट क्लब भी हैं, जिनसे वह खूब पैसा कमाते हैं।

इन फिल्मों से मिला सबका प्यार

आप में से शायद कम लोग ही जानते होंगे कि सुनील शेट्टी का पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी है। सुनील  ने साल 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी की दिव्या भारती के साथ लव केमिस्ट्री को दर्शको द्वारा बेहद पसंद किया गया था। इस फिल्म के कारण ही अन्ना फिल्म इंडस्ट्री के हिट एक्शन हीरो के तौर पर उभर कर सबके सामने आए थे। इस फिल्म के बाद 1994 में सुनील शेट्टी ने सुपरहिट फिल्म ‘मोहरा’ और ‘दिलवाले’ के बाद सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले, और यह दो बड़ी सुपरहिट फिल्में देने के बाद सुनील शेट्टी के करियर को उड़ान मिली। इन फिल्मों में काम कर खूब सुर्खियां बटोरने के बाद सुनील शेट्टी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और हर तरह के किरदार बड़े पर्दे पर निभाकर सबके दिलो पर राज करने लगे।

सोनाली बेंद्रे संग चला अफेयर

फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मी सितारों के अफेयर के चर्चा होना आम बात है। वहीं सुनील शेट्टी का नाम भी इस चर्चा में आया। सुनील शेट्टी का नाम अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के नाम के साथ जोड़ा गया। दरअसल, सन 1997 में आई फिल्म ‘भाई’ में सुनील अभिनेत्री सोनाली बेंन्द्रे संग लीड किरदार में नज़र आए थे। इस फिल्म के दौरान ही इन दोनों स्टार्स के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थीं। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ी की सोनाली ने तो सुनील को शादी तक के लिए प्रपोज कर दिया था।

वहीं सुनील ने भी अपने प्यार की हामी भर दी थी। पर अफसोस उनके प्यार को शादी का नाम नहीं मिला, क्योंकि उस वक्त सुनील पहले से ही शादी-शुदा थे। जिसके बाद सोनाली बेंन्द्रे साल 2002 में गोल्डी बहल संग शादी के बंधन में बंध गईं।

Related Articles

Back to top button