बॉलीवुड

जैकलिन फर्नांडीस फिल्मों में कदम रखने से पहले करती थीं ये काम, जानिए कैसे मिला बॉलीवुड में चांस

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियों में जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandes) का नाम शुमार है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि 11 अगस्त 1985 को इनका जन्म हुआ था और आज यह अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। 35 वर्षीय अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्रियों में गिनी जातीं हैं। इन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है। जैकलिन फर्नांडीस का जन्म बहरीन में हुआ था। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर इनके जीवन से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों का जिक्र करने जा रहे हैं।

जैकलिन फर्नांडीस के परिवार के बारे में

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जैकलिन फर्नांडीस के पिताजी श्रीलंका में म्यूजिशियन हैं और यह इसी स्थान के रहने वाले हैं। इनकी माता मलेशियाई मूल की है। आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस की मां एक एयर होस्टेस थीं। जैकलिन फर्नांडीस चार भाई-बहन हैं और सभी में जैकलिन सबसे छोटी हैं। इनसे बड़ी एक बहन और दो बड़े भाई हैं।

जैकलिन फर्नांडीस मिस श्रीलंका यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकीं हैं

जैकलिन फर्नांडीस के फैंस की कोई कमी नहीं है। जितने ज्यादा भारत में उनके चाहने वाले हैं, इससे ज्यादा श्रीलंका में इनके फैंस हैं। यह श्रीलंकाई ब्यूटी कहीं जाती हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। फिल्मों में अपने कदम रखने से पहले जैकलिन फर्नांडीस मॉडलिंग भी करतीं थीं।

जैकलिन फर्नांडीस फिल्मों में आने से पहले करती थीं ये काम

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का यह सपना था कि वह फिल्मों में काम करें। जैकलिन फर्नांडीस ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से मास कम्युनिकेशन से की है। जब इन्होंने अपनी पढ़ाई खत्म की तब इन्होंने श्रीलंका में बतौर टीवी रिपोर्टर काम किया। जल्द ही इन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी।

बॉलीवुड फिल्मों में इस तरह मिला चांस

जब जैकलिन फर्नांडीस मॉडलिंग किया करतीं थीं तब वर्ष 2009 में यह एक मॉडलिंग के असाइनमेंट के सिलसिले में भारत आईं हुईं थीं। यहां पर इन्होंने निर्देशक सुजॉय घोष की फेंटेसी ड्रामा “अलादीन” के लिए ऑडिशन दिया था, जिसके अंदर इनका चुनाव हो गया था। जैकलिन फर्नांडीस की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म के अंदर रितेश देशमुख इनके ऑपोजिट नजर आए थे और फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन इस फिल्म के अंदर मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

जैकलिन फर्नांडीस का बॉलीवुड फिल्मी करियर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर जैसे ही जैकलिन फर्नांडीस को चांस मिला तब इन्होंने काम करने के लिए हिंदी सीखी थी। आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस को स्पेनिश, फ्रेंच और अरबी भाषा आती है। इनको बॉलीवुड फिल्म “हाउसफुल” और “मर्डर 2” से फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान मिलनी शुरू हो गई थी, इसके बाद इन्होंने हाउसफुल 3, किक, जुड़वा-2, रेस 3 और ड्राइव जैसी फिल्मों में काम किया है। जैकलिन फर्नांडीस कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकीं हैं।

जैकलिन फर्नांडीस की पर्सनल लाइफ

अगर हम अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो यह बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा को डेट करती थीं। जैकलिन की मुलाकात हसन से एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, लेकिन जब जैकलिन को फिल्म “हाउसफुल 2” मिली तब इनका रिश्ता टूट गया था। खबरों के अनुसार डायरेक्टर साजिद खान उनके रिश्ते टूटने का कारण बताए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button