मनोरंजन

मॉडलिंग टाइम की हर तस्वीर में ऐश्वर्या राय लग रहीं हैं खूबसूरत, नहीं देखी तो देख लें फोटोस

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर ऐसे बहुत से कलाकार है जिन्होंने बतौर मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। मॉडलिंग के माध्यम से ही यह फिल्मी दुनिया में आए और इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के अंदर अच्छा खासा नाम कमाया है। अगर हम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की बात करें तो इनका नाम बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में गिना जाता है। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन वर्ष 1994 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता रह चुकीं हैं। इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर भी अच्छा खासा कमाल दिखाया है। यह दिखने में जितनी खूबसूरत है यह उतनी ही बेहतरीन अदाकारा भी हैं। इन्होंने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है, और उनके चाहने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। यह भारत की सबसे प्रसिद्ध और हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज मानी जाती हैं।

आज हम आपको अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के मॉडलिंग के समय की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। आप इनकी तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि इनका लुक पहले से कितना बदल गया है। यह मॉडलिंग के समय में भी काफी खूबसूरत लगती थीं।

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का जन्म मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। इनके पिता जी का नाम कृष्णराज है, जो कि समुद्री जीव विज्ञानी थे। इनकी माता जी का नाम बृंदा है। इनका एक बड़ा भाई भी है। जिसका नाम आदित्य रॉय और यह मर्चेंट नेवी में इंजीनियर है। ऐश्वर्या राय ने अपनी पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल से की थी और 12वीं की पढ़ाई जय हिंद कॉलेज से की थी। इसके बाद इन्होंने रूपारेल कॉलेज ज्वाइन कर लिया। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने बचपन में क्लासिकल डांस और संगीत की शिक्षा ग्रहण की थी।

कॉलेज के समय में ही ऐश्वर्या राय बच्चन ने कुछ मॉडलिंग एसाईनमेंट्स में काम किया था। इनकी मॉडलिंग के दिनों की तस्वीर देख कर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। जैसे-जैसे अभिनेत्री ऐश्वर्या की उम्र बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे इनकी खूबसूरती भी बढ़ रही है। ये कई टीवी विज्ञापनों में भी काम कर चुकीं हैं।

जब ऐश्वर्या राय स्कूल में थी तब से ही इनको मॉडलिंग के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे। इन्होंने सबसे पहली ऐड फिल्म नौवीं कक्षा में की थी। इसमें इन्होंने एक पेंसिल का विज्ञापन किया था। जब इन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। तब इस कंपटीशन में देश के अलग-अलग हिस्सों से कुल 87 मॉडल्स ने भाग लिया था, लेकिन सभी मॉडल्स को पछाड़कर इन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदर अपने करियर की शुरुआत 1997 में मणिरत्नम की फिल्म “इरुवर” से की थी। यह फिल्म काफी सफल रही थी। इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर फिल्म “और प्यार हो गया” में काम किया था, परंतु यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद इन्होंने 1999 में रिलीज हुई फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” में काम किया और इस फिल्म के साथ ही इनके करियर में एक नया मोड़ आया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी साबित हुई थी। इस फिल्म के अंदर ऐश्वर्या राय के काम को काफी सराहा गया था। इनको फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिल चुका है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन्होंने फिल्म “ताल” में भी काम किया, जिसके अंदर इनकी एक्टिंग की लोगों ने खूब प्रशंसा की थी।

1 नवंबर 1973 को जन्मी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से विवाह किया था। जिनसे उनकी एक बच्ची आराध्या है। इन दोनों की शादी भारत की हाई प्रोफाइल शादियों में से एक मानी जाती है।

Related Articles

Back to top button