बॉलीवुड

शाही परिवार की बेटी हैं मनीषा कोइराला, देखिए नेपाल वाले आलीशान घर के अंदर की तस्वीरें

16 अगस्त 1970 में काठमांडू नेपाल में जन्मी मनीषा कोइराला ने हिंदी फिल्मों के अलावा नेपाली, तमिल, तेलुगू, मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। 51 वर्षीय अभिनेत्री मनीषा कोइराला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम प्रकाश कोइराला है और माताजी का नाम सुषमा कोइराला है। मनीषा कोइराला के पिताजी नेपाल राजनीति में कैबिनेट मंत्री हैं। वह नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला की नातिन हैं।

बता दें मनीषा कोइराला बचपन से ही डॉक्टर बनकर दूसरों की सेवा करना चाहती थीं परंतु मॉडलिंग ने उनके लिए फिल्मी दुनिया के द्वार खोल दिए थे। मनीषा कोइराला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में सुभाष घई निर्देशित फिल्म “सौदागर” से की थी। इस फिल्म में उस समय के दौरान दो लीजेंड कलाकार राज कुमार और दिलीप कुमार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे और यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी। पहली ही फिल्म के बाद मनीषा कोइराला रातों-रात सुपरस्टार बन गईं और उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आपको बता दें कि मनीषा कोइराला अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाई रही हैं। मनीषा कोइराला का मुंबई के अंधेरी इलाके में शानदार घर है परंतु शायद ही बहुत कम लोग होंगे, जिन्होंने अभिनेत्री का नेपाल वाला घर देखा होगा। नेपाल के राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली मनीषा कोइराला का नेपाल में महल जैसा आलीशान घर है। आज हम आपको उनके इस आलीशान घर के अंदर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

भले ही मनीषा कोइराला का जन्म नेपाल में हुआ है परंतु उनकी पढ़ाई लिखाई इंडिया में हुई है। मनीषा कोइराला की शुरुआती पढ़ाई वाराणसी के वसंत कन्या विद्यालय से हुई। उसके बाद वह सेकेंडरी की पढ़ाई करने के लिए आर्मी स्कूल धौला कुआं नई दिल्ली चली गई थीं।

मनीषा कोइराला ने फिल्म मेकिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया है उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और नेपाल की ब्यूटी बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री बन गईं। आपको बता दें मनीषा कोइराला का आलीशान पुश्तैनी घर काठमांडू शहर में है और यह घर ज्यादातर लकड़ियों से ही बना हुआ है। मनीषा कोइराला के घर में वुड वर्क बहुत ही शानदार तरीके से किया गया है।

मनीषा कोइराला के नेपाल वाले घर में नेपाल के आर्ट एंड क्राफ्ट की झलक देखने को मिलती है। उनका लिविंग रूम बेहद खूबसूरती से सजा हुआ है। मनीषा कोइराला के लिविंग रूम में कई शानदार चीजें देखने को मिलते हैं।

मनीषा कोइराला के आलीशान घर में कई स्थानों पर लाल रंग के आर्टिफिशियल फ्लॉवर्स भी सजे हुए हैं, जो उनके घर के लुक को यूनिक बनाता है। उनके घर में सफेद रंग के सोफे और पर्दे का कॉन्बिनेशन भी उनके लिविंग रूम को रॉयल लुक दे रहा है।

अगर हम मनीषा कोइराला के इस घर के पूजा मंदिर की बात करें तो उनके घर में अलग पूजा घर बना हुआ है, जिसमें उनके भगवान की मूर्ति देखने को मिलती है।

अभिनेत्री के लिविंग रूम के अलावा घर के हर हिस्से को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है। मनीषा कोइराला अपने लिविंग एरिया में अक्सर वर्कआउट करती हैं। अभिनेत्री अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती है।

अगर हम मनीषा कोइराला के इस घर की दीवारों पर नजर डालें तो आपको दीवारों पर नए-नए डिजाइन बने हुए नजर आएंगे।

जब भी मनीषा कोइराला अपने नेपाल स्थित घर में जाती हैं तो वह अपने दोस्तों से जरूर मिलते हैं और उनके साथ खूब पार्टी भी करती हैं। वैसे तो अभिनेत्री मुंबई में रहती हैं परंतु नेपाल में उनका आना-जाना लगा रहता है।

आपको बता दें कि मनीषा कोइराला बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा हैं। वह 1942 अ लव स्टोरी, बॉम्बे, अग्निसाक्षी, दिल से, मन, खामोशी द म्यूजिकल, अकेले हम अकेले तुम समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है।

मनीषा कोइराला साल 2012 में कैंसर से पीड़ित हो गई थीं जिसके इलाज के लिए वह करीब 1 साल के लिए अमेरिका गईं और उन्होंने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात भी दे दी। मनीषा कोइराला ने साल 2018 में फिल्म “संजू” में काम किया और यह फिल्म हिट साबित हुई। इस फिल्म में रणबीर कपूर और परेश रावल मुख्य किरदार में नजर आए थे। अब सोशल मीडिया पर मनीषा कोइराला सक्रिय रहती हैं और फैंस के बीच अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button