धार्मिक

चंद्रमा-शनि के बीच बना षड़ाष्टक योग, इन राशियों को होगा फायदा, वहीं कुछ राशियों को होगा नुकसान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्र समय के अनुसार अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। कभी भी कोई ग्रह-नक्षत्र शुभ-अशुभ नहीं होता है, बल्कि इससे मिलने वाले परिणाम शुभ-अशुभ होते हैं। यदि ग्रहों की चाल राशि में ठीक है तो इससे शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण परेशानियां उत्पन्न होने लगती है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा सिंह राशि में शुक्र के साथ रहेगा, जिसकी वजह से चंद्रमा और शनि के बीच षड़ाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। यह योग कुछ राशि वालों के लिए नुकसानदायक साबित होगा तो कुछ राशियों को इसका फायदा भी मिलेगा। आखिर इसका आपकी राशियों पर कैसा असर रहने वाला है? आज आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों का समय रहेगा फायदेमंद

मेष राशि वाले लोगों के लिए यह योग बेहतर साबित होगा। विशेष रूप से प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप अपने लव पार्टनर से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। मन में प्यार को लेकर उमंग जागेगी। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किस्मत के सहारे आपको अपने करियर में लगातार सफलता हासिल होगी। शादीशुदा लोगों का जीवन सही तरीके से व्यतीत होने वाला है।

वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में रौनक आएगी। यह योग आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से राहत मिल सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का पूरा आनंद लेंगे। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। बिजनेस में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जो आपको अच्छा फायदा दिला सकता है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों को शुभ नतीजे हासिल होंगे। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने कामकाज का मन मुताबिक फायदा मिलेगा। धन का संचय करने में आप कामयाब रहेगें।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहने वाला है। घर और दिल में खुशी नजर आएगी। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। घर-परिवार की जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होने वाला है। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं, जिसमें घरवालों की सहमति होगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। किसी काम में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लव पार्टनर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आप लोगों के बीच दूरियां आ सकती हैं। कोई भी नया निवेश करने से बचे। पैसों का लेनदेन करते समय आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें, यह आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कर्क राशि वाले लोग किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए। घर-परिवार का माहौल ठीक रहेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम रखें। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोग थोड़ा गंभीर नजर आ रहे हैं। भागीदारों की गलती की वजह से आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों को लेकर आप निराश ना हों बल्कि आप इनका डटकर सामना कीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। इस राशि के लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी पुरानी बीमारी के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। निजी जीवन ठीक-ठाक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का व्यवहार कामकाज के प्रति थोड़ा लापरवाही भरा रहने वाला है, इसलिए आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। इस राशि के लोग किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। परिवार के सभी लोगों से अच्छा तालमेल बनाकर रखना होगा।

तुला राशि वाले लोगों को कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचना होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। घर के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को सावधानी बरतनी होगी, बिना सोचे-समझे आप कहीं भी पैसा निवेश ना करें। नौकरी के क्षेत्र में जवाबदारी बढ़ सकती है। साथ काम करने वाले लोगों से बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। समाज में कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय थोड़ा चिंताजनक रहने वाला है। आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होंगी, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपके आत्मविश्वास में कमी नजर आ रही है।

धनु राशि वाले लोगों को ठीक-ठाक फल की प्राप्ति होगी। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। आप अपने बच्चों का सही मार्गदर्शन करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए कामों में थोड़ा सतर्क रहें। यदि आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से जांच पड़ताल कर लीजिए अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अपनी बात कहने से ज्यादा सामने वाले की बात सुने।

मकर राशि वाले लोगों के खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होने की वजह से परेशानी बढ़ सकती है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घर के खर्चों का बजट बनाकर चलें। आप कहीं भी पैसा निवेश मत कीजिए। पूजा-पाठ में अधिक धन खर्च हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आप अपने प्रिय के व्यवहार को समझ नहीं पाएंगे। शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। इस राशि के लोगों को अपने जीवन की कठिन चुनौतियों से डटकर सामना करने की आवश्यकता है। विपरीत परिस्थितियों में आप ना घबराए। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखें। कुछ महत्वपूर्ण कामों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी इनकम ठीक-ठाक रहने वाली है लेकिन आमदनी के अनुसार खर्चे भी बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button