
बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में रहती है। इससे जुड़े हर सेलिब्रेटी को लेकर आए दिन खुलासे होते रहते हैं। बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेस है जिनका नाम क्रिकेटर्स के साथ जोड़ा गया है तो वहीं क्रिकेट खिलाड़ी भी इन अभिनेत्रियों पर खूब प्यार लुटाते रहे हैं। किम शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण ऐसी कई एक्ट्रेसेस रही है जिन्हें कभी क्रिकेट खिलाड़ियों ने डेट किया था।
हालांकि इनका प्यार शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया वह अलग बात है, लेकिन कभी क्रिकेट और बॉलीवुड गलियारे में इनके अफेयर के चर्चे खूब हुआ करते थे। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में..
एस वेंकटराघवन
भारत के मशहूर क्रिकेटर एस वेंकटराघवन कभी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी को दिलों जान से चाहते थे। इतना ही नहीं बल्कि वेंकटराघवन ने मीडिया के सामने भी यह बात कबूल कर ली थी कि वह हेमा मालिनी से प्यार करते हैं। हालांकि हेमा की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। इसके बाद हेमा ने अभिनेता धर्मेंद्र संग शादी रचा ली। बता दें, हेमा धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी है। उन्होंने इससे पहली प्रकाश कौर से शादी रचा ली थी।
इमरान खान
वर्तमान में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 1980 के दशक में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान हुआ करते थे। इसी दौरान जानी मानी अभिनेत्री रेखा और इमरान खान के अफेयर के खूब चर्चे थे। इतना ही नहीं बल्कि रेखा की मां भी चाहती थी कि रेखा इमरान खान से शादी कर ले। हालांकि इमरान खान और रेखा का यह रिश्ता अधूरा ही रह गया। गौरतलब है कि, इस दौरान रेखा और अमिताभ का अफेयर भी खूब सुर्ख़ियों में रहा था।
जहीर खान
जहीर खान और ईशा शरवानी का रिश्ता काफी मशहूर रहा है। रिपोर्ट की माने तो इस जोड़ी ने करीब 8 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। यह जोड़ी कई बार पार्टी और इवेंट में भी स्पॉट की गई। साथ ही इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई। लेकिन किसी कारणवश इनका रिश्ता टूट गया और फिर जाहिर खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाट के साथ शादी रचा ली।
विवियन रिचर्ड्स
विवियन रिचर्ड्स का नाम बॉलीवुड के मशहूर कलाकार नीना गुप्ता के साथ काफी लंबे समय तक जुड़ा रहा और उनके अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी।
कहा जाता है कि साथ रहने के दौरान ये जोड़ी एक बच्चे के माता-पिता भी बन गए थे लेकिन इनका रिश्ता लंबा नहीं चल सका और यह अलग हो गए। इसके बाद नीना ने चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा संग शादी रचा ली। बता दें, विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता की बेटी का नाम मसाबा है।
युवराज
युवराज और किम शर्मा का अफेयर तो जगजाहिर है। कहा जाता है कि युवराज ने किम शर्मा को करीब 15 सालों तक डेट किया था लेकिन फिर भी इनका प्यार शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। किम शर्मा के अलावा भी युवराज कई अभिनेत्रियों को डेट कर चुके थे, उनका नाम जानी मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ भी जुड़ा है।
रवि शास्त्री
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री अमृता सिंह ने काफी लंबे समय तक बॉलीवुड दुनिया में राज किया है। कभी अमृता सिंह और रवि शास्त्री का रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहा था। इतना ही नहीं इस जोड़ी ने मीडिया के सामने भी यह बात कबूल कर ली थी। हालांकि कुछ सालों बाद ही इनके रिश्ते ने दम तोड़ दिया और साल 1990 में रवि शास्त्र ने रितु संग शादी रचा ली। वहीं अमृता सिंह ने जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान से शादी रचाई थी। हालाँकि सैफ अली खान और अमृता का भी कुछ सालों बाद तलाक हो गया।