हर सुख-दुख में साक्षी ने दिया पति महेंद्र सिंह धोनी का साथ, हर पत्नी को लेनी चाहिए ये सीख

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं पति-पत्नी का रिश्ता बहुत पवित्र होता है। ऐसा कहा जाता है कि यह रिश्ता सात जन्मो तक चलने वाला रिश्ता होता है। जब कोई विवाह के बंधन में बंध जाता है तो पति-पत्नी एक दूसरे के अच्छे बुरे का पूरा ख्याल रखते हैं।
पति अपनी पत्नी के लिए ढाल की तरह होता है परंतु स्वभाव से चुप रहना पसंद करने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए उनकी पत्नी साक्षी हमेशा ढाल की तरह खड़ी रही हैं। धोनी के लिए उनकी पत्नी साक्षी कई प्रकार के काम करते हुए नजर आई हैं, चाहे ट्रोल्स को जवाब देना हो या फिर अपने पति का हौसला बढ़ाना हो।
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी कभी भी अपनी अपनी भावनाओं को जाहिर करने से कतराती नहीं हैं। अगर आप इनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखेंगे तो आपको यह मालूम हो जाएगा कि साक्षी अपने पति महेंद्र सिंह धोनी के साथ हर सुख या दुख में मजबूती के साथ खड़ी रही हैं। कई मौकों पर साक्षी ने महेंद्र सिंह धोनी का हौसला बढ़ाया है।
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने हाल ही के एक पोस्ट में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते हुए यह लिखा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है। मायने यह रखता है कि हार मिलने पर मन में आने वाले इमोशंस को स्पोर्ट्समैनशिप पर भारी नहीं होने दिया जाए।
साक्षी ने यह लिखा है कि असली वॉरियर वही होता है, जो किसी भी परिस्थिति में हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहे। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने जिस प्रकार से अपने इमोशंस जाहिर करते हुए टीम और पति के लिए सपोर्ट शो किया है, उसकी सोशल मीडिया पर यूजर्स भी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
साक्षी अपने लेटेस्ट पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स की खूब तारीफ प्राप्त कर रही हैं, और भला ऐसा क्यों ना हो? जब किसी को हार मिलती है तो इस प्रकार से पॉजिटिविटी शो करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है परंतु यह चीज साक्षी को बेहद खास बना रही है।
आप सभी लोगों ने अक्सर यह जरूर देखा होगा कि जब भी किसी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में पति-पत्नी दोनों ही एक दूसरे के अंदर कोई ना कोई कमी निकालना शुरू कर देते हैं या फिर खुद को ज्यादा बेहतर साबित करने की कोशिश में लगे रहते हैं। लेकिन साक्षी शादी को टीमवर्क मानती हैं।
बता दें शादी की सालगिरह पर मिसेज धोनी ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने यह जाहिर किया था कि उनके बीच भी झगड़े होते रहते हैं, गुस्सा भी बहुत आता है, परंतु वह एक दूसरे को टारगेट नहीं करते। इसके स्थान पर वह मिलकर हर चीज का समाधान निकालने का प्रयास करते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि उनके लिए क्या मायने रखता है।
आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से विवाह करने से पहले साक्षी भी वर्किंग वूमेन थीं, परंतु जब उन्होंने अपने पति का बिजी शेड्यूल देखा, तो उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी और पूरे घर की जिम्मेदारी खुद संभालने और अपने पति का सपोर्ट करने का निर्णय ले लिया था। धोनी भी इस फैसले की अहमियत को अच्छी तरह से समझते हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात को कहा था कि जब बात घर के फैसलों की हो, तो वह पूरी तरह से साक्षी का कॉल होता है और वह खुद भी उनके फैसले को ही फॉलो करते हैं। उन्होंने पत्नी साक्षी की खुशी में ही उनकी भी खुशी है, यह बात भी इंटरव्यू के दौरान कही थी।
बताते चलें कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी 4 जुलाई 2010 को विवाह के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी 2015 में एक बेटी के माता-पिता बने। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम जीवा रखा है। महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी जिंदगी बिता रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बच्ची जीवा को भी धोनी के फैंस खूब प्यार देते हैं।