अपने पति की पहली शादी में सिर्फ 11 वर्ष की थीं करीना, वहीं इस एक अभिनेत्री की उम्र थी महज 1 साल

ऐसा कहा जाता है कि प्यार किया नहीं जाता, प्यार तो हो जाता है। अगर किसी को प्यार हो जाता है, तो वह अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। प्यार करने वाला इंसान कभी सामने वाले का रंग-रूप, धर्म-जाति और उम्र जैसी चीजें बिल्कुल भी नहीं देखता है। प्यार एक ऐसा रिश्ता है, जो दिल से जुड़ा होता है और यह किसी भी उम्र में किसी को भी हो सकता है।
अगर हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें, तो यहां ऐसे बहुत से अभिनेता हैं, जो अपने से बहुत कम उम्र की लड़कियों से विवाह पर लेते थे। मौजूदा समय में भी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी उम्र से बड़े लड़कों से शादी कर रही हैं।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं, जो अपने पति की पहली शादी के समय उम्र में बहुत छोटी थीं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।
करीना कपूर
इस लिस्ट में अगर हम बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर की बात करें, तो उन्होंने अभिनेता सैफ अली से दूसरी शादी कर उनकी पत्नी बनी हैं। इन दोनों का विवाह साल 2012 में हुआ था। हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं परंतु करीना कपूर से पहले सैफ अली खान ने साल 1991 में अपने समय की मशहूर अदाकारा रहीं अमृता सिंह से शादी की थी।
इस दौरान करीना कपूर खान की उम्र महज 11 वर्ष की थी 21 सितंबर 1980 को जन्मी करीना कपूर सैफ अली खान से उम्र में 12 साल छोटी हैं।
हेमा मालिनी
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। हेमा मालिनी ने साल 1979 में धर्मेंद्र से शादी की थी। धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा मालिनी के साथ दूसरी शादी रचाई थी।
हेमा मालिनी से पहले धर्मेंद्र ने पहली शादी साल 1954 में प्रकाश कौर के साथ की थी। उस समय के दौरान हेमा मालिनी की उम्र महज 6 वर्ष की थी। बता दें कि धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को बिना तलाक दिए ही हेमा से शादी की थी। मौजूदा समय में यह अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
शबाना आजमी
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा शबाना आजमी ने 1984 को बॉलीवुड के जाने माने लेखक जावेद अख्तर संग सात फेरे लिए थे। यह जावेद अख्तर की दूसरी शादी थी।
बता दें कि जावेद अख्तर ने पहले 1972 में हनी ईरानी से शादी की थी लेकिन शादी के कुछ समय पश्चात ही इन दोनों का तलाक हो गया था फिर जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से शादी की। शबाना आजमी जावेद अख्तर से उम्र में 5 साल छोटी हैं।
लीना चंदावरकर
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा लीना चंदावरकर ने गायक किशोर कुमार से शादी कर उनकी चौथी पत्नी बनीं थीं। आपको बता दें कि बॉलीवुड बॉलीवुड के जाने-माने गायक किशोर कुमार ने अपने जीवन में कुल चार शादियां रचाई थीं। उन्होंने पहली शादी 1951 में रुमा गुहा ठाकुरता के साथ की थी। इसके बाद 1960 में उन्होंने मधुबाला से दूसरी शादी की।
परंतु यह शादी भी सफल नहीं हो सकी। इसके बाद 1976 में किशोर कुमार ने योगिता बाली से तीसरी शादी की परंतु यह शादी भी असफल रही।
इसके बाद साल 1980 में लीना चंद्राकर के साथ किशोर कुमार ने चौथी शादी की थी और साल 1986 में किशोर कुमार इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ कर भगवान के पास चले गए थे। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जब किशोर कुमार की पहली शादी 1951 में रुमा गुहा ठाकुरता से हुई थी तो उस दौरान साल 1950 में लीना चंदावरकर का जन्म हुआ था यानी कि किशोर कुमार की पहली शादी के दौरान उनकी पत्नी लीना चंदावरकर महज 1 वर्ष की थीं।
परवीन दोसांज
आपको बता दें कि परवीन दोसांज कबीर बेदी की चौथी पत्नी हैं। कबीर बेदी ने साल 1969 में पहली शादी प्रोतिमा बेदी से की थी। इसके बाद कबीर बेदी ने तीन और शादियां की थी। जब कबीर बेदी की पहली शादी हुई थी तो उस दौरान परवीन दोसांज की उम्र महज 6 साल की थी। परवीन दोसांज का जन्म 1975 में हुआ था।