विशेष

जानिये कितनी संपत्ति के मालिक हैं ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल को कितनी मिलेगी सैलरी

सोशल मीडिया का कोई भी प्लेटफार्म हो या फिर कोई भी न्यूज़ चैनल, सिर्फ हर जगह एक ही नाम इन दिनों छाया हुआ है और वह नाम किसी और का नहीं बल्कि पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) का है। जी हां, पराग अग्रवाल माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए सीईओ बन गए हैं, जिसके चलते इंटरनेट पर उन्हीं की चर्चा हो रही है।

बता दें कि पूर्व सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) के इस्तीफा देने के पश्चात सोमवार के दिन उन्हें कंपनी ने सीटीओ (मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी) पद से प्रमोशन देकर सीईओ बना दिया है।

ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल नया पद संभालते ही सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर पराग अग्रवाल के ट्विटर का सीईओ बनते हैं उन्हें खूब बधाई संदेश मिल रहे हैं और हर कोई पराग अग्रवाल की ही चर्चा कर रहा है। लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। हर कोई उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई जानकारियां जानना चाहता है।

इतना ही नहीं बल्कि लोगों द्वारा गूगल पर पराग अग्रवाल के बारे में बहुत सी जानकारियां सर्च की जा रही हैं। पराग अग्रवाल को लेकर जो चीज सबसे ज्यादा सर्च की जा रही है, वह उनकी सैलरी यानी पैकेज। जी हां, आखिर ट्विटर का नया सीईओ बनने पर पराग अग्रवाल को कितनी सैलरी मिल रही है? इस बारे में लोग जानने के उत्सुक हैं। अगर आपके मन में भी कुछ इस तरह का सवाल आ रहा है तो आज हम इस लेख के माध्यम से आपके इस सवाल का जवाब देंगे।

पराग अग्रवाल की सैलरी जानने से पहले आप थोड़ा उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई कुछ दिलचस्प बातों के बारे में भी जान लीजिए। बता दें कि पराग अग्रवाल और उनका परिवार मूल रूप से राजस्थान से ताल्लुक रखता है। 1984 में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में जन्मे पराग अग्रवाल के परिवार में उनके माता-पिता और दादा-दादी हैं और यह एक किराए के मकान में रहा करते थे, जो कि धानमंडी और खजाना गली में था।

पराग अग्रवाल के पिताजी रामगोपाल अग्रवाल मुंबई में बीएमआरसी में नौकरी किया करते थे, जिसकी वजह से पराग अग्रवाल की स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से ही हुई है। इतना ही नहीं बल्कि वह आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) छात्र भी रह चुके हैं। यहां से पढ़ाई करने के बाद अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए वह अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी चले गए थे। वहां पर पराग ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पीएचडी की डिग्री हासिल की।

पराग अग्रवाल ने 10 साल पहले यानी साल 2011 में ट्विटर ज्वाइन किया था। इससे पहले उन्होंने याहू और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों में भी काम किया। पराग अग्रवाल ट्विटर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) वर्ष 2017 में बने थे। अगर हम इनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2016 में जनवरी के महीने में विनीता अग्रवाल संग सात फेरे लिए थे।

पराग अग्रवाल और विनीता अग्रवाल एक बेटे के माता-पिता हैं, जिसका नाम अंश है। मौजूदा समय में पराग अग्रवाल अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं।

अब चलिए हम बात कर लेते हैं आखिर पराग अग्रवाल का सालाना पैकेज और नेटवर्थ क्या है? सोशल मीडिया और अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल की सैलरी 10 लाख डॉलर है, इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त बोनस भी मिलता है।

अगर हम भारतीय मुद्रा में ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल के सालाना पैकेज के बारे में बात करें तो करीब 7.5 करोड़ रुपए है। कंपनी के द्वारा बोनस प्लान का हिस्सा होने की वजह से पराग अग्रवाल को टारगेट बोनस से उनकी सैलरी का 150% मिलेगी। वहीं 1.52 मिलियन डॉलर इनकी कुल नेटवर्थ है।

शायद ही पराग अग्रवाल के बारे में एक और दिलचस्प बात किसी को पता होगी। जी हां, ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता होगा कि पराग बहुत ज्यादा ट्वीट करते होंगे, परंतु आपका ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है। क्योंकि पराग अपने इन्साइड वर्क पर ज्यादा ध्यान देते हैं और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बीते 10 सालों में उन्होंने सिर्फ 3200 ट्वीट्स ही किए हैं।

Related Articles

Back to top button