बॉलीवुड

मुस्लिम लड़की से शादी करने के लिए सुनील शेट्टी को करना पड़ा था 9 साल इंतजार, गजब है लव स्टोरी

90 के दशक के बेहतरीन स्टार्स में से एक नाम सुनील शेट्टी का भी आता है। सुनील शेट्टी ने अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। सुनील शेट्टी की एक्शन फिल्में फैंस को देखना बहुत पसंद है। सुनील शेट्टी एक ऐसे अभिनेता हैं, जो मौजूदा समय में भी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। भले ही आजकल यह फिल्मों में कम नजर आते हैं परंतु दुनिया भर में इनके फैंस की संख्या लाखों-करोड़ों में है।

सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में कई जबरदस्त सुपरहिट फिल्में दी हैं। सुनील शेट्टी को फैंस “अन्ना” कहकर बुलाते हैं। इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। एक समय ऐसा था जब सुनील शेट्टी की फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ लगती थी। सुनील शेट्टी का दमदार अभिनय, स्टाइल और डायलॉग फैंस को बहुत पसंद आता है। सुनील शेट्टी फिल्मों में अपने हर किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाते हैं।

सुनील शेट्टी अपनी फिल्मों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहे हैं परंतु इन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। शायद ही किसी को इस बात का पता होगा कि अभिनेता ने करियर के शुरुआत में ही शादी कर ली थी लेकिन इसके बावजूद भी सुनील शेट्टी की फीमेल फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी रही है। आज हम आपको सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं।

Sunil Shetty with wife Mana

सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। ऐसा बताया जाता है कि सुनील शेट्टी पहली ही नजर में माना को अपना दिल दे बैठे थे। दोनों ने एक-दूसरे का साथ पाने के लिए बहुत सी परेशानियां झेली। आखिर में परिस्थितियां ऐसी हो गई थीं कि भाग कर शादी करने के अलावा उनके पास कोई रास्ता ही नहीं रहा परंतु यह दोनों ही भाग कर शादी नहीं करना चाहते थे।

सुनील शेट्टी ने मुंबई में नेपियन सी रोड पर स्थित एक पेस्ट्री शॉप में माना को पहली बार देखा था, जहां पर वह अक्सर अपने दोस्तों से मिलने शाम के वक्त जाया करते थे। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि जब सुनील शेट्टी ने माना को पहली बार देखा तो वह पहली ही नजर में उनसे प्यार करने लगे लेकिन समस्या यहां पर खड़ी हो गई थी आखिर माना से वह बात कैसे करें। सुनील शेट्टी माना से दोस्ती करना चाहते थे, तो फिर क्या था सुनील शेट्टी ने भी वही किया जो उस उम्र में हर कोई लड़का करता है।

जी हां, सबसे पहले सुनील शेट्टी ने माना की बहन से दोस्ती कर ली, जिससे वह भी उनसे मिलने जा सकते थे। जब सुनील शेट्टी ने माना के साथ कुछ मुलाकात की तो उन्हें ऐसा एहसास हो चुका था कि वह माना के साथ अपनी पूरी जिंदगी बिता सकते हैं। इसके बाद सुनील शेट्टी ने अपने एक दोस्त से पार्टी ऑर्गेनाइज करने के लिए कहा था और साथ ही वहां पर माना को बुलाने के लिए भी बोला। इस पार्टी में सुनील शेट्टी माना को बाइक राइड पर ले गए थे।

सुनील शेट्टी और माना को बाइक राइड के दौरान ही यह एहसास हो गया था कि वह एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं। जैसे-जैसे समय गुजरता गया, वैसे-वैसे इन दोनों का रिश्ता और भी मजबूत हो गया और आखिर में उन्होंने विवाह करने का निर्णय ले लिया। जब दोनों ने अपने माता-पिता से इस बारे में बात की तो उन्होंने दोनों की शादी से साफ इंकार कर दिया था। आपको बता दें कि माना के पिता गुजराती मुस्लिम हैं और मां पंजाबी है। वहीँ सुनील शेट्टी कर्नाटक के तुलु भाषी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

सुनील शेट्टी और माना के रिश्ते के बीच संस्कृति, धर्म और जाति बाधा बन गई। दोनों के परिवार वालों ने ही इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया परंतु ऐसे में भी सुनील शेट्टी और माना ने हार नहीं मानी और वह लगातार अपने परिवार वालों को मनाने की कोशिश में लगे रहे। लाख कोशिशों के बावजूद भी परिवार वाले रिश्ते के लिए राजी नहीं हो रहे थे।

एक वक्त यह दोनों ऐसी स्थिति में फंस गए कि उनके पास भाग कर शादी करने का और कोई रास्ता नहीं रह गया लेकिन दोनों ही भाग कर शादी नहीं करना चाहते थे और उन्होंने यह फैसला ले लिया कि वह परिवार की रजाबंदी के बिना विवाह नहीं करेंगे और दोनों ने यह फैसला किया कि वह परिवार वालों की रजामंदी तक इंतजार करेंगे।

सुनील शेट्टी और माना अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी बिल्कुल भी नहीं करना चाहते थे। इसी वजह से वह इंतजार करने लगे और अपने घरवालों को भी इस दौरान मनाने की कोशिश करते रहे। जब परिवार वालों ने इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखी तो बाद में इनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। पूरे 9 साल के इंतजार के बाद परिवार वाले इस शादी के लिए राजी हुए।

9 साल के इंतजार के बाद 25 दिसंबर 1991 को सुनील शेट्टी और माना विवाह के बंधन में बंध गए। आपको बता दें कि अभिनेता सुनील शेट्टी कंप्लीट फैमिली मैन कहे जाते हैं। असल जिंदगी में उन्हें अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना बहुत पसंद है। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी दो बच्चों (अथ‍िया शेट्टी और अहान शेट्टी) के माता-पिता हैं। उनकी बेटी अथिया शेट्टी फिल्मों में अपना कदम रख चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button