बॉलीवुड

अजीबो-गरीब फ्लॉवर ड्रेस पहन फैशन अवॉर्ड समारोह में पहुचीं प्रियंका, लोग बोले- रणवीर से दूर रहो

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का डंका बजाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। प्रियंका आज जिस मुकाम पर खड़ी हैं, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। जीवन की तमाम मुश्किलों को पार करते हुए प्रियंका एक सफल अभिनेत्री बनीं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर प्रियंका खबरों में रही हैं

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को लेकर यह खबर सुर्खियों में थी कि वह अपने पति निक जोनस से तलाक लेने वाली हैं क्योंकि अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे से जोनस हटा दिया था, जिससे लोगों को यह लगने लगा कि निक जोनस के साथ उनकी शादी का रिश्ता टूट सकता है परंतु इन सभी खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं थी।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर तलाक की खबरें फ़ैलाने वालों को करारा जवाब दिया। अब प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल सेलिब्रिटी के तौर पर अपनी पहचान दर्ज कराने में लगी हुई है। वैसे देखा जाए तो पिग्गी चोप्स यानी प्रियंका चोपड़ा फैशन के मामले में किसी से भी कम नहीं है। प्रियंका जो भी पहन लेती हैं, वह उन पर बहुत अच्छा लगता है।

प्रियंका चोपड़ा के फैंस तो उनकी हर ड्रेस के दीवाने हो जाते हैं। हर ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा गजब ढाती हैं ऐसे में अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स के दौरान प्रियंका का स्टाइलिश और बिंदास अंदाज देखने को मिलता है। हमेशा से ही प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन के लिए सराही जाती हैं तो कुछ मामलों में यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर देते हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ब्रिटिश काउंसिल के फैशन अवॉर्ड समारोह में शामिल हुई थीं, जिसमें उन्होंने रिचर्ड क्विन की फ्लोरल जम्पसूट जैसी ड्रेस का चुनाव किया। प्रियंका चोपड़ा को इस ड्रेस में खूब तारीफें मिली परंतु कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने उनकी खिंचाई कर दी। एक यूजर ने तो प्रियंका चोपड़ा को सलाह भी दे डाली।

यूजर ने यह लिखा कि “वह रणवीर सिंह से दूर रहें।” बता दें कि रणवीर सिंह बॉलीवुड में अपने अजीबो-गरीब फैशन सेन्स के लिए मशहूर हैं। कई बार रणवीर सिंह को अलग ढंग के कपड़े पहने हुए सार्वजनिक स्थानों पर देखा जा चुका है। इस वक्त प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

प्रियंका चोपड़ा जहां हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में नजर आने वाली हैं तो वहीं रणवीर सिंह की फिल्म 83 रिलीज होने जा रही है। इन दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट आसपास है। 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में फिल्म मैट्रिक्स रिसरेक्शंस पहुंच जाएगी। वहीं 83 फिल्म 24 दिसंबर क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो के दौरान जोनस ब्रदर्स फैमिली की खिंचाई करते हुए नजर आई थीं, जिसमे जोनस भाइयों निक, जो और केविन की कुछ जाने-माने कॉमेडियंस ने रोस्ट किया था। इस शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा अपनी दोनों जेठानियों सोफिया टर्नर और डैनियल के साथ वहीं पर थीं और वह भी निक की खूब खिंचाई करते हुए नजर आईं।

Related Articles

Back to top button