अजब ग़जब

बच्चा पैदा करने के लायक नहीं था बेटा, तो बाप ने सोचा बहु से संबंध बना कर पोता ले आऊं, लेकिन..

अक्सर हम सभी लोगों ने सुना होगा कि पीहर पीहर होता है और ससुराल ससुराल। पीहर में जो रिश्ता पिता से होता है। वह रिश्ता ससुराल में पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं जिन्हें वही रिश्ता, प्यार और सम्मान ससुराल में प्राप्त हो पाता है। हमेशा लड़की अपने पिता के सबसे ज्यादा करीब होती हैं। शादी के बाद लड़की की पिता की कमी को ससुराल में कोई पूरा कर सकता है तो वह एक ससुर है।

ससुर और बहू का रिश्ता बाप-बेटी के रिश्ते के समान होता है। ससुराल में पिता का दूसरा रूप ससुर का ही माना जाता है लेकिन अक्सर देश दुनिया से ऐसी कई खबर निकल कर सामने आ जाती है, जो इस रिश्ते को शर्मसार कर देती है। इसी बीच जयपुर से एक मामला सामने आया है, जहां की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाया है।

ससुर ने बहू के साथ किया गलत संबंध बनाने का प्रयास

दरअसल, आज हम आपको जिस मामले के बारे में बताने वाले हैं उसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। बता दें कि जयपुर रोड पर रहने वाली विवाहिता ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए नेछवा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। विवाहिता ने यह आरोप लगाया कि उसके ससुर ने उसके साथ गलत संबंध बनाने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं बल्कि उसे घर से बाहर भी निकाल दिया गया।

वहीं नेछवा थानाधिकारी बिमला बुडानिया ने यह बताया है कि वर्तमान में सीकर रह रही विवाहिता ने ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के पति को शराब की लत है और वह कई प्रकार की दवाइयों का सेवन करके नशे में डूबा रहता है। जब उसने अपने पति की संतान संबंधित जांच करवाई तो जांच में यह सामने आया कि अत्यधिक नशे का सेवन करने की वजह से उसकी संतान उत्पन्न करने की क्षमता में कमी आ गई है।

ससुर को बात पता लगी तो बनाया दबाव

जब उसके ससुर को इस बात का पता चला तो उसने बदनामी के डर से यह दबाव बनाया कि वह इस बात को किसी को ना बताएं। इसके बाद ससुर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कई बार प्रयास किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उसे प्रताड़ित किया गया और उसे घर से भी निकाल दिया गया।

वहीं इधर जब यह मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया तो उसके बाद जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि विवाहिता के पति ने भी पत्नी के खिलाफ सीकरी में चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया हुआ है।

विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना का भी लगाया आरोप

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में सास, ससुर और ननद पर भी उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने यह आरोप लगाया है कि दहेज ना लाने की वजह से उसको वह समय पर खाना भी नहीं देते थे। शादी के दौरान पीहर पक्ष से जो भी गहने आदि उसे मिले थे, वह सब इन लोगों ने उससे छीन लिया।

इतना ही नहीं बल्कि विवाहिता ने यह आरोप लगाया कि अलमारी तथा बक्से की चाबियां भी उन्होंने छीन कर अपने पास रख ली। विवाहिता के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button