नील-ऐश्वर्या की रिसेप्शन पार्टी में अचानक पहुंची रेखा ने लूटी महफ़िल, टिकीं रह गई लोगों नजर

छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लिए मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा उर्फ पत्रलेखा और नील भट्ट उर्फ विराट शादी के बंधन में बंध गए हैं। इन दोनों की मेहंदी, संगीत और हल्दी से लेकर शादी तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
इस जोड़ी ने 30 नवंबर को उज्जैन में अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच धूमधाम से शादी रचाई। इसके बाद 2 नवंबर को इस कपल ने मुंबई में अपने दोस्तों और टीवी से जुड़े लोगों के लिए स्पेशल रिसेप्शन रखा। नील और ऐश्वर्या की शादी में कई सेलेब्स पहुंचे थे लेकिन नजरें उस वक्त थम गई जब हर किसी की नजर अभिनेत्री रेखा पर पड़ी।
View this post on Instagram
जी हाँ… नील और ऐश्वर्या की रिसेप्शन पार्टी में अभिनेत्री रेखा भी शामिल हुई थी। जैसे ही रेखा इस रिसेप्शन में पहुंची तो हर किसी की नजर उन पर टिक गई। वहीं इस खास दिन रेखा का आशीर्वाद पाकर नील और ऐश्वर्या भी ख़ुशी से फूले नहीं समाए। नील और ऐश्वर्या की वेडिंग रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नील और ऐश्वर्या रेखा का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। रेखा के अलावा इस रिसेप्शन में ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल की पूरी स्टारकास्ट पहुंची थी। नील और ऐश्वर्या की शादी का एक वीडियो भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े हुए हैं और वहीं रेखा गोल्डन कलर के सिल्क साड़ी में हमेशा की तरह कहर ढा रही है। खूबसूरत दिख रही रेखा जब स्टेज पर चढ़ती है तो उन्हें देखते ही नील और ऐश्वर्या दोनों ही चौंक जाते हैं और सीधे उनसे आशीर्वाद लेने पहुंच जाते हैं।
वहीं रेखा भी खुशी-खुशी इस नए कपल को आशीर्वाद देती है जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। बहुत कम लोग जानते हैं कि, इस शो से जुड़े कलाकारों का रेखा से पुराना नाता है।
जी हां.. जब ये शो शुरू हुआ था तब अभिनेत्री रेखा ने भी इसका प्रमोशन किया था। ऐसे में नील और ऐश्वर्या की शादी के रिसेप्शन में आकर रेखा ने चार चांद लगा दिए। सोशल मीडिया फैंस लगातार नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को शादी की बधाई दे रहे हैं। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने एक दूसरे के साथ कपल डांस भी किया था। तस्वीर में नील भट्ट ने ऐश्वर्या शर्मा को गोद में उठा रखा है।
देख सकते हैं कि, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा से मिलने के लिए पार्टी में संध्या बींदणी यानिकि टीवी अभिनेत्री दीपिका भी पहुंची थी। नील और दीपिका ने सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में एक साथ काम किया है।