धार्मिक

चाणक्य नीति: कोई भी व्यक्ति इन बातों से हो सकता है परेशान, जानें!

चाणक्य का नाम तो हम सभी ने सुना है। आचार्य चाणक्य के बारे में कहा जाता है कि आजतक उनके जितना विद्वान कोई भी व्यक्ति पैदा नहीं हुआ है। इउनका जन्म आज से हजारों साल पहले हुआ था। उन्होंने उस समय भी ऐसी कई महत्वपूर्ण बातें कहीं हैं, जिनका आज के समय भी भी उतना ही महत्व है, जितना उस समय था। चाणक्य किसी एक विषय के नहीं बल्कि कई विषयों के ज्ञाता था।

आचार्य चाणक्य की वजह से ही मिली राजगद्दी:

चाणक्य के बारे में कहा जाता है कि उन्ही की वजह से चन्द्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी मिली थी। इसके बाद चाणक्य उनके मंत्री भी बने। चाणक्य की ही शिक्षा की वजह से चन्द्रगुप्त सही तरह से शासन चलाने में सफल रहे। आचार्य चाणक्य को कूटनीति, राजनीति और अर्थशास्त्र का ज्ञाता माना जाता है। उन्होंने अपनी नीतियों को एक पुस्तक में संजोया, जिसे आज के समय में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है।

चाणक्य नीति को मानकर जी रहे हैं सुखमय जीवन:

आज के समय में भी कई परेशान कोग उनकी नीतियों को पढ़कर अपने जीवन को सफल बना रहे हैं। उन्होंने धर्म, स्त्री-पुरुष, सम्बन्ध जैसे अनेक विषयों पर गहराई से बताया है। जो भी व्यक्ति उनकी कही गयी बातों को मानता है, उसे जीवन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। जो लोग उनकी कही हुई बातों को मजाक में लेते हैं, उन्हें जीवन भर किसी ना किसी परेशानी से घिरा रहना पड़ता है। उन्होंने अपनी नीति में यह भी बताया है कि कोई भी पुरुष किन बातों से ज्यादा परेशान हो जाता है।

श्लोक:

कांता-वियोग: स्वजनामानो,ऋणस्य शेष: कुनृपस्य सेवा।
दरिद्रभावो विषमा सभा च,विनाग्निना ते प्रदहन्ति कायम्।।

*- कोई भी व्यक्ति किसी अनजान व्यक्ति द्वारा कही गयी किसी अपमानजनक बात को आसानी से भूल जाता है, लेकिन अपने किसी ख़ास मित्र या रिश्तेदार द्वारा कही गयी अपमानजनक बात को वाज जीवनभर याद रखता है। इस वजह से वह जीवन में काफी निराश हो जाता है।

*- कुछ लोगों की बहुत ज्यादा जरूरतें होती हैं। उनके पास अपनी जरुरत को पूरा करने के लिए अगर धन नहीं है तो वह उसे पूरा करने के लिए कर्ज लेते हैं और समय पर चुका नहीं पाते हैं। कर्ज के लगातार बढ़ने की वजह से ना केवल वह बल्कि पुरे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

*- कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति नहीं चाहता है लेकिन इसके बावजूद भी उसे किसी बुरे व्यक्ति की सेवा करनी पड़ती है। इस वजह से भी व्यक्ति जीवन में काफी निराश रहने लगता है।

Related Articles

Back to top button