बॉलीवुड

शादी के महज 2 दिन बाद नील-ऐश्वर्या ने शेयर की बेडरूम की तस्वीरें, रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल

टीवी के सबसे लोकप्रिय शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लिए मशहूर अभिनेता नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। शो में देवर भाभी के किरदार में नजर आने वाला ये कपल रियल लाइफ में अब एक दूसरे का जीवन साथी बन गए हैं।

नील भट्ट और ऐश्वर्या ने मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिया था जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा भी पहुंची थी। जी हां.. नील भट्ट और ऐश्वर्या के रिसेप्शन में रेखा के आने से चार चांद लग गए थे, इस दौरान हर किसी की नजर उन पर टिक गई थी।

neil bhatt

अब इसी बीच ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। दरअसल, ऐश्वर्या ने शादी के महज दो दिन बाद ही बेडरूम में क्लिक की गई तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि नील और ऐश्वर्या बिस्तर पर रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

neil bhatt

नील और ऐश्वर्या की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस कमेंट कर शादी की बधाई भी दे रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते कि नील भट्ट और ऐश्वर्या एक-दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ऐश्वर्या ने मेहरून स्वेटर के संग ब्लू जींस पहनी है तो नील भट्ट व्हाइट स्वेटर के साथ ब्लू जींस पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नील भट्ट और ऐश्वर्या की ये तस्वीरें सुहागरात की नहीं है बल्कि ये इनका प्री-वेडिंग फोटोशूट है। जी हां.. इन तस्वीरों को देखकर कई लोग कंफ्यूज हो रहे हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि नील और ऐश्वर्या की ये तस्वीरें सुहागरात के दूसरे दिन की तस्वीरें है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। ऐश्वर्या और नील भट्ट ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा भी है कि, ये इनका प्री वेडिंग फोटोशूट है।


बता दें, इस जोड़ी ने 30 नवंबर को उज्जैन में अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच धूमधाम से शादी रचाई। इसके बाद 2 नवंबर को इस कपल ने मुंबई में अपने दोस्तों और टीवी से जुड़े लोगों के लिए स्पेशल रिसेप्शन रखा। नील और ऐश्वर्या की शादी में कई सेलेब्स पहुंचे थे लेकिन नजरें उस वक्त थम गई जब हर किसी की नजर अभिनेत्री रेखा पर पड़ी। रेखा के अलावा इस रिसेप्शन में ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल की पूरी स्टारकास्ट भी पहुंची थी।

Related Articles

Back to top button