धार्मिक

शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश से इन लोगों की खुलेगी किस्मत, बाकी राशि पर टूटेगा दुःखों का पहाड़

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रहों में छठवां ग्रह यानी शुक्र, वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। इन दिनों शुक्र सिंह राशि में है और 23 अक्टूबर को सिंह से गोचर करके कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक शुक्र, कन्या राशि में 25 दिन तक रहेंगे और इसके बाद तुला राशि में चले जाएगें। बता दें कि शुक्र भोग विलास, सुख-सुविधा, प्रेम, विलासिता आदि का कारक ग्रह है। शुक्र ग्रह के गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ने वाला है। आइये जानते हैं, आखिर शुक्र के गोचर का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और इस दौरान आपको किस प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों पर शुक्र के गोचर का अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा। घर परिवार के सदस्यों से अनबन हो सकती है, जीवनसाथी संग भी झगड़े के आसार हैं। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें, बड़ा नुकसान हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हाथ बटाएंगे, इससे समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कानूनी विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहें, बगैर बात के किसी से बहस न करें। अगर नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो ये गोचर काल आपके लिए शुभ है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए गोचर काल में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। घर परिवार में भी माहौल अच्छा बना रहेगा, जीवनसाथी संग कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। इस जातक के विद्यार्थियों को मनचाहा लक्ष्य मिलेगा। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको नए अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

मिथुन राशि 

शुक्र का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी होने वाला है। इस राशि के जातकों के संपत्ति में इजाफा होगा, साथ ही घर परिवार के सदस्यों से बिगड़े रिश्ते भी सुधरेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। गोचर के दौरान आपके बल और पराक्रम में भी वृद्धि होगी, साथ ही आपके द्वारा किए गए कार्य सफलता पूर्वक संपन्न होंगे।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों का भाई-बहन से रिश्ता सुधरेगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। हालांकि आपको इस दौरान अपने  माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। आय के नए नए स्त्रोत खुलेंगो। जीवनसाथी या पार्टनर संग कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जो आपके जीवन में मधुरता घोल देगा।

सिंह राशि 

इस राशि के जो जातक नौकरी-पेशा या व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ होने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोग अगर अपने पिता के सलाह से व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे तो जरूर सफलता मिलेगी। जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के भी योग हैं। इस फेस्टिवल सीजन में आपके परिवार में सुख समृद्धि में इजाफा होगा।

कन्या राशि 

शुक्र सिंह राशि से 23 अक्टूबर से अगले 25 दिनों के लिए कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं, ये गोचर काल आपके लिए शुभ है। इस दौरान आपके दिमाग में चल रही नकारात्मक चीजें खत्म होगी और आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे। अगर किसी कार्य में सफल नहीं हो रहे हैं तो निराश न होवें, बल्कि कोशिश करते रहें और आशावादी बने रहें। पार्टनर संग रिश्ते में मिठास आएगी, आपका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत बनेगा।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र के गोचर का मिलाजुला रहेगा। घर परिवार के सदस्यों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं, इसलिए छोटी छोटी बातों पर बहस और गुस्सा ना करें। हालांकि इस दौरान आर्थिक सुधरेगी और आप भौतिक सुख सुविधाओं की चीजों पर अधिक खर्च करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने  से आपको कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फलदायी है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद खत्म होने के आसार है। साथ ही आय और धन संबंधी समस्याएं भी खत्म हो सकती हैं। अगर आप वाहन या घर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो ये  आपके लिए शुभ समय है। घर परिवार के लोगों से रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपको मान-सम्मान के नजरिए से देखा जाएगा। नौकरी पेशे से जुड़े हैं, तो आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु राशि 

इस राशि के जो जातक राजनीति में अपने हाथ आजमाना चाहते हैं तो ये आपके लिए शुभ समय है। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं, उसके लिए सतर्क रहें। अगर अभी वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो स्थगित कर दें, थोड़े दिन बाद वाहन खरीदें। गोचर काल में आपके अंदर नकारात्मकता बढ़ सकती है, ऐसे में खुद को सकारात्मक बनाए रखने के लिए अपने पसंद के कुछ कार्य करें। घर परिवार के सदस्यों  से रिश्ते अच्छे बनाकर रखें।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर होना शुभ होगा, इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। इस जातक के लोगों के लव लाइफ के लिए भी ये समय अच्छा है। घर खरीदना चाहते हैं तो इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर अच्छे कार्यों के लिए आपकी तारीफ करेंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का भी प्लान बन सकता है, जो आपके जिंदगी के सबसे अच्छे पलों में से एक होगा।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लिए लोगों के लिए गोचर काल मिला जुला असर लेकर आ रहा है। इस दौरान आपके घर परिवार के सदस्ययों की सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। ऐसे में अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए ये शुभ समय है, कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। घर या वाहन खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा समय है। इस दौरान पारिवारिक सुखो में भी वृद्दि होगी। संतान की ओर से कुछ अच्छी खबरें मिल सकती हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को शुक्र के गोचर से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अन्य कई चुनौतियां आएंगी, लेकिन घबराएं नहीं बल्कि उसका डटकर सामना करें। आपकी सामाजिक छवि खराब हो सकती है। अगर व्यवसाय में पार्टनरशिप है तो  पार्टनर के साथ विवाद हो सकते  हैं। वैवाहिक जीवन में भी जीवनसाथी  संग अनबन होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- कन्या पूजन में अगर कन्याओं को देंगे ये 6 चीजें तो प्रसन्न हो जाएंगी मां दुर्गा

Related Articles

Back to top button