टीवी की वो अभिनेत्रियां जो अपनी ननद पर खूब लुटाती है प्यार, देखें ननद-भाभी की प्यारभरी तस्वीरें

शादी करने के बाद एक लड़की को कई सारे रिश्ते निभाने होते हैं। इन्हीं में से एक ननद-भाभी का रिश्ता बहुत खास होता है। खट्टी मीठी नोक झोंक से भरे इस रिश्ते में बहुत प्यार भी देखने को मिलता है तो कई भाभी और ननद की जोड़ियों में जरा भी नहीं बनती, हालांकि कुछ भाभी ऐसी भी होती है जो अपनी ननद के साथ बहुत ही खूबसूरत रिश्ता संजो कर रखती है और इसे ताउम्र निभाती है तो कई भाभी अपनी ननंद के साथ बिल्कुल सहेली जैसा व्यवहार रखती है और अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात एक दूसरे से शेयर करती है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं टीवी की कुछ ऐसी ही मशहूर अभिनेत्रियों के बारे में जो शादी के बाद अपनी ननंद के साथ बिल्कुल बहन की तरह रहती है और इनके रिश्ते में काफी प्यार भी देखने को मिलता है।
दीपिका कक्कड़
छोटे पर्दे की अदाकारा दीपिका कक्कड़ टीवी की एक बड़ी अभिनेत्री के रूप में मशहूर है। दीपिका ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है और वह सबसे ज्यादा सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ के लिए पहचानी जाती है। इसके अलावा दीपिका ‘बिग बॉस-12’ की विजेता भी रह चुकी है। बता दें, टीवी की दुनिया में नाम कमाने के बाद दीपिका ने टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम के साथ शादी रचाई।
शादी के बाद दीपिका का ननद शबा इब्राहिम के साथ रिश्ता बेहद ही प्यार भरा है। दोनों ननद भाभी में काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है और अक्सर कई इवेंट में भी साथ दिखाई देती है। इसके अलावा दीपिका और शबा अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी प्यार भरी तस्वीरें शेयर करती रहती है।
दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार दिव्यांका त्रिपाठी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दिव्यांका ने सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के जरिए घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई है। दिव्यांका ने टीवी अभिनेता विवेक दहिया के साथ शादी रचाई है।
दीपिका अपनी ननद रिया के साथ बेहद ही खुश नजर आती है। इसके अलावा यह दोनों पार्टीज में भी एक साथ नजर आती है। वहीं दिव्यांका कई बार खुलासा कर चुकी है कि212q ननंद रिया के साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
डेलनाज ईरानी
डेलनाज ईरानी ने टीवी की दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वह ‘बिग बॉस-6’ का हिस्सा भी रह चुकी है। तो वहीं उनकी ननद तनाज ईरानी भी कई सीरियल में काम कर चुकी है और वह छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री मानी जाती है।
ननन भाभी की यह जोड़ी टीवी की दुनिया में काफी मशहूर है और इन्हें बिग बॉस के घर में भी एक साथ देखा गया था। असल जिंदगी में तनाज और डेलनाज एक दूसरे के साथ बहनों की तरह रहती है।
किश्वर मर्चेंट
‘एक हसीना’ और ‘इतना ना करो मुझसे प्यार’ जैसे सीरियल के लिए मशहूर अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने सुरेश रॉय संग शादी रचाई है। किश्वर मर्चेंट और ननंद श्रुति रॉय के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। यह दोनों ननद भाभी अक्सर पार्टी और इवेंट्स में साथ दिखाई देती है।ZX
कश्मीरा शाह
बॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता कृष्णा अभिषेक संग शादी रचाई है। कृष्णा भी कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। कश्मीरा शाह की ननंद यानी की आरती अभिषेक हाल ही में बिग बॉस 13 में दिखाई देती और वह काफी सुर्खियों में भी रही थी।
इस दौरान साफ नजर आ रहा था कि कश्मीरा और आरती में काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाती नजर आती है और दोनों ही टीवी की मशहूर अदाकारा है।