दिल करता है सैफ को छोड़ अर्जुन कपूर से कर लूँ शादी, करीना ने खोले अपने दिल के राज़

जब भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के खूबसूरत कपल की बात होती है तो उसमें करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का नाम जरूर आता है। यह दोनों हिंदी सिनेमा के पावर कपल के रूप में शुमार हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। शादी के 9 साल होने के बावजूद भी सैफ अली खान और करीना कपूर खान में बहुत गहरा प्यार देखने को मिलता है।
लेकिन एक बार करीना कपूर खान ने अपने मन की बात कहते हुए बोला था कि “मन करता है सैफ को छोड़ अर्जुन से कर लूँ शादी।” आखिर करीना कपूर के मन में ऐसा क्या था, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा कहा? तो चलिए जानते हैं आखिर अभिनेत्री ने ऐसा क्यों और कब कहा था।
सबसे पहले आप जान लीजिए कि सैफ अली खान की करीना कपूर से दूसरी शादी है। जी हां, सैफ अली खान की पहली शादी बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रहीं अमृता सिंह से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं लेकिन साल 2004 में सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक के कुछ समय के बाद अभिनेता करीना कपूर को दिल दे बैठे थे।
सैफ अली खान और करीना कपूर के बीच नजदीकियां फिल्म “टशन (2007) ” की शूटिंग के दौरान हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। इन दोनों के बीच करीब 10 साल की उम्र का फासला है परंतु 5 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2012 को करीना कपूर ने सैफ से शादी कर ली। शादी के बाद 2016 में सैफ अली खान और करीना कपूर अपने पहले बेटे तैमूर अली खान के माता-पिता बने। इसके बाद साल 2021 में सैफ और करीना ने अपने दूसरे बेटे जहांगीर (जेह) का स्वागत किया।
अब आप जान लीजिए कि आखिर करीना कपूर ने यह बात क्यों कही थी। दरअसल, करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा किया था। यह बात फिल्म “की ऐंड का” के रिलीज के समय की है। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर ने एक साथ काम किया था। फिल्म में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी का रोल निभाया था।
आपको बता दें कि फिल्म “की ऐंड का” में करीना कपूर को वर्किंग वुमन दिखाया गया था। वहीं अर्जुन कपूर की बात करें तो अभिनेता इस फिल्म में घरेलू काम करते हुए दिखाए गए थे। करीना कपूर से उनके ऑनस्क्रीन पति से रियल लाइफ पति सैफ अली खान की तुलना करते हुए इंटरव्यू में सवाल पूछा था। प्यार में कुछ के साथ तो ऐसा होता है कि वह अपने पार्टनर को ही बदल देते हैं।
करीना कपूर ने कहा था कि अर्जुन को इतनी मेहनत करता देख लगता है, मैं सैफ को छोड़ दूँ और अर्जुन से शादी कर लूँ। हालांकि इसके बाद करीना कपूर यह कहती हैं कि सैफ और अर्जुन को कंपेयर करना ही गलत है, क्योंकि दोनों की तुलना हो ही नहीं सकती।