जब राज कपूर ने सरेआम लता मंगेशकर को कह दिया था ‘बदसूरत’, स्वर कोकिला ने दिया यह जवाब

संगीत की देवी कहीं जाने वाले स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी गायकी से हर किसी का दिल जीता है। उनकी आवाज बेहद ही सुरीली और कर्णप्रिय है जिसे सुनकर हर किसी का मन खुश हो जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि लता मंगेशकर गायकी के साथ-साथ एक्टिंग भी किया करती थी। एक समय पर लता मंगेशकर साइड रोल में नजर आती थी। वह कभी किसी की दोस्त तो किसी की बहन के रूप में किरदार निभाया करती थी।
लता मंगेशकर का दुनिया भर में काफी सम्मान किया जाता है और उन्हें ‘सुरों की देवी’ के नाम से भी पुकारा जाता है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब हिंदी सिनेमा के शो मेन राज कपूर ने उन्हें ‘बदसूरत’ कह दिया था। इस घटना से लता मंगेशकर काफी गुस्सा हो गई थी। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला?
दरअसल, यह बात साल 1978 में आई फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के समय की है। इस फिल्म में राज कपूर लता मंगेशकर को बतौर अभिनेत्री के रूप में लेना चाहते थे। तो वहीं लता मंगेशकर को भी इस फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी और उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए हां भी कर दिया था। इस फिल्म की कहानी के मुताबिक राज कपूर को ऐसी लड़की की जरूरत थी जिसकी आवाज सुरीली हो और चेहरा भी सामान्य हो।
एक इंटरव्यू के दौरान राज कपूर ने कहा था कि, “एक पत्थर लीजिए। यह एक मामूली पत्थर है, लेकिन जब इस पर धार्मिक अंकन कर दिया जाए तो यह भगवान बन जाता है। आप चीजों को कुछ इसी तरह से देखते हैं। आप एक खूबसूरत आवाज सुनते हैं। लेकिन बाद में आपको पता चलता है कि यह आवाज एक बदसूरत लड़की की है।”
इतना ही नहीं बल्कि इंटरव्यू के दौरान राज कपूर ने इस बात की गुजारिश भी की थी कि, इसमें से बदसूरत लड़की हटा देना नहीं तो लता मंगेशकर को बुरा लगेगा।
इसके बाद फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के प्रमोशन के दौरान भी इस बात का जिक्र किया गया कि, लता मंगेशकर को इसलिए बाहर कर दिया कि उनका चेहरा विरोधाभासी लगता है। लता मंगेशकर यह बात सुनकर काफी नाराज हो गई थी और उन्होंने इस फिल्म को करने से भी मना कर दिया था।
कहा जाता है कि इसके बाद राज कपूर ने लता मंगेशकर को बहुत मनाया था और उन्होंने इस फिल्म में लता मंगेशकर से गाना गाने के लिए भी काफी रिक्वेस्ट की थी। हालांकि लता मंगेशकर ने उनके साथ काम करने से साफ इंकार कर दिया था। इसके बाद लता मंगेशकर के सामने राज कपूर ने बार-बार मिन्नते की थी तब कहीं जाकर वह सिर्फ इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ गाने के लिए तैयार हुई जो आज भी उनके सुपरहिट गानों में से एक है।
बता दें, लता मंगेशकर के इस फिल्म को ठुकराने के बाद ही यह फिल्म अभिनेत्री जीनत अमान की झोली में आ कर गिरी थी। इस फिल्म में अभिनेता शशि कपूर भी दिखाई दिए थे।