अपने बॉयफ्रेंड के साथ ‘फटी जींस’ पहनकर निकली मलाइका अरोड़ा, भड़के फैंस ने जमकर लगाई क्लास

बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ जमकर इंजॉय कर रही है। मलाइका हाल ही में अर्जुन के साथ मालदीव वेकेशन पर पहुंची थी जहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। अब सोमवार को यह कपल वापस मुंबई लौट आया है और एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
इस दौरान मलाइका ने रिप्ड वाइट जींस और ब्रा लेट टॉप के साथ जैकेट पहनी हुई थी तो वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक टी शर्ट और मैचिंग पेंट में दिखाई दिए थे। यूं तो मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने फैशन को लेकर तारीफें बटोरती है लेकिन इस बार उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। दरअसल, मलाइका की जींस लेफ्ट साइड में घुटने के पास फटी हुई थी ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे।
मलाइका को ट्रोल करते हुए एक शख्स ने लिखा कि, ‘देखना आपके जींस में खरगोश ना हो घुस जाए।’ तो वहीं दूसरे शख्स ने लिखा कि, ‘मां बेटे कहां जाकर आ गए?’। इसके अलावा एक शख्स ने लिखा कि, ‘जींस को क्या हुआ कुत्ते ने काट दी है क्या?’ तो दूसरे ने लिखा कि ‘यह देखो गरीबी।
‘हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब मलाइका अरोड़ा अपने ड्रेस को लेकर ट्रोल हुई है। वह इससे पहले भी कई बार अपनी अजीबों गरीब ड्रेस को लेकर ट्रोल हो चुकी है। हालाँकि मलाइका को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
View this post on Instagram
बता दें, अर्जुन कपूर ने 4 दिसंबर को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे जिन्हें खूब पसंद किया गया था। इन तस्वीरों में मलाइका और अर्जुन कपूर साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे थे। इसके अलावा भी मलाइका और अर्जुन में सोशल मीडिया पर अपनी प्यार भरी कई तस्वीरें शेयर की थी जिन्हें खूब पसंद किया गया था।
गौरतलब है कि पिछले दिनों मलाइका और अर्जुन कपूर की ब्रेकअप की खबरों ने भी तूल पकड़ा था। कहा जा रहा था कि मलाइका और अर्जुन कपूर क्रिसमस और न्यू ईयर पर साथ नहीं दिखेंगे। दरअसल, मलाइका अर्जुन कपूर से इसलिए नाराज हो गई थी कि अर्जुन अपनी फिल्मों के चलते मलाइका को समय नहीं दे पा रहे थे। हालांकि बाद में इसे सिर्फ अफवाह मात्र बताया गया।
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। आए दिन यह कपल एक साथ स्पॉट किया जाता है और इनकी प्यार भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इतना ही नहीं बल्कि एक समय पर मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी।
कहा जा रहा था कि जल्दी यह जोड़ी शादी रचाने वाली है और जब अर्जुन कपूर से मीडिया ने इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा था कि, जब मेरी शादी होगी तो सभी को पता चल जाएगा, फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है।