PHOTOS: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने कच्ची उम्र में ही कर ली थी शादी, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहां पर सितारे अपनी एक्टिंग और फिल्मों के साथ-साथ अपने तलाक, अफेयर, शादी को लेकर भी सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। अक्सर देखा गया है कि फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों की निजी जिंदगी से जुड़ी हुई जानकारियां जानने के इच्छुक और उत्साहित रहते हैं। वैसे देखा जाए तो आजकल बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्रियां 30-35 की उम्र में भी शादी का फैसला नहीं लेती हैं। परंतु एक समय ऐसा था जब अभिनेत्रियां बहुत कम उम्र में ही शादी करने का निर्णय ले लेती थीं।
मौजूदा समय में ज्यादातर अभिनेत्रियां अपना करियर बनाने के बारे में ज्यादा सोचती हैं। इसी वजह से वह जल्दी से विवाह के बंधन में नहीं बंधना चाहती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में शादी का फैसला ले लिया था। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।
डिंपल कपाड़िया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया को भला कौन नहीं जानता। इन्होंने अपने समय में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। जब डिंपल कपाड़िया की उम्र महज 16 साल की थी, तब उनकी शादी हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना से हो गई थी। राजेश खन्ना उस समय डिंपल कपाड़िया से लगभग उम्र में 15 साल बड़े थे। इन दोनों का विवाह मार्च 1973 में हुआ था। शादी के बाद डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना दो बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के माता-पिता बने थे।
दिव्या भारती
फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती एक ऐसी अदाकारा थीं, जिन्होंने इंडस्ट्री में बहुत कम समय में अच्छी खासी पहचान बनाई थी। दिव्या भारती ने बहुत कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और बहुत ही जल्द वह बड़ी अभिनेत्री बन गई थीं।
जब दिव्या भारती की उम्र महज 18 साल की थी तो उन्होंने निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला से शादी रचाई थी। खबरों के अनुसार दिव्या भारती ने बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। अभी भी अभिनेत्री की मौत की पहेली सुलझ नहीं पाई है।
बबीता शिवदासानी
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर की मां बबीता ने अपने बचपन के दोस्त रणधीर कपूर से शादी रचाई थी। जब इनका विवाह हुआ था तो उस समय के दौरान बबीता महज 23 साल की थीं। फिल्म “कल आज और कल” में इन दोनों ने साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।
भाग्यश्री पटवर्धन
बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा भाग्यश्री ने हिमालय दसानी के साथ शादी की है। शादी के समय अभिनेत्री की उम्र सिर्फ 21 साल ही थी। बता दे कि भाग्यश्री और हिमालय एक दूसरे को स्कूल के दिनों से ही प्यार करते थे।
ऐसा भी बताया जाता है कि एक स्कूल ट्रिप के दौरान हिमालय ने भाग्यश्री को प्रपोज किया था। शादी के बाद भाग्यश्री ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। भाग्यश्री और हिमालय दो बच्चे अवंतिका दसानी और अभिमन्यु दसानी के माता-पिता हैं।
नीतू सिंह
फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री नीतू सिंह ने बॉलीवुड तो चॉकलेटी बॉय ऋषि कपूर से शादी रचाई थी। उस समय के दौरान नीतू सिंह की उम्र महज 21 वर्ष की थी। शादी के बाद नीतू ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। नीतू कपूर और दिवंग एक्टर ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटे का नाम रणबीर कपूर है और बेटी का नाम रिद्धिमा कपूर साहनी है।