धार्मिक

13 जून राशिफल- शनिवार को इन 4 राशियों को मिलेगा पैसा और इन 2 राशियों का होगा नुक्सान, पढ़ें

मेष

शनिवार को आप बिजनेस और कामकाज का विस्तार करने के लिए निवेश कर सकते हैं। कुछ फैसले आपको तरक्की और फायदा देंगे। जिन बेरोजगारों के पास रोजगार नहीं है उनके लिए दिन अच्छा है। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है, जो आपने पहले शायद कभी न संभाली हो। आज आप जो भी काम करेंगे, उससे आगे चलकर आपको फायदा होगा।

 वृषभ

आप में आकर्षण शक्ति बढ़ सकती है। किसी काम को लेकर आप उत्साहित रहेगें। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. धैर्य रख कर दिन की अच्छी शुरुआत करें। शनिवार के दिन यदि आप कोशिश करेगें तो कठिन काम भी आसानी से कर सकेगें। कुछ रोचक और नए मौके मिल सकते हैं। दूसरों से मुलाकात में आप कुछ नई बातें सिख सकते हैं। आप किसी की बात और सलाह मामने के मुड में नहीं रहेगें। अनजान व्यक्ति की बातों में आने से दूर रहें।

 मिथुन

शनिवार को आपकी महत्वाकांक्षाएं चरम पर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में धन, पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। पैसों के मामलों में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए। कोई दोस्त आपसे पैसा मांग सकता है। परिवार वालों और दूर के रिश्तेदारों से फोन पर लंबी बात होने के भी योग हैं, उसे नियंत्रण में करें। आपके कारण किसी खास काम में देरी हो सकती है। सावधानी से काम करें और कामकाज की समीक्षा करें।

 कर्क

इस राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन शुभ है। हाल में ही शुरु किए काम के लिए अपनी सोच को व्यावहारिक रखें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। कुछ लोग आपके लिए मददगार होगें। किसी पुरानी चल रही समस्या का धैर्यपूर्वक समाधान निकालें। नए कपड़ों की खरीददारी कर सकते है। नौकरी में खुद के प्रदर्शन को अच्छा रखें। आज किसी बात को लेकर कोई भी फैसला न ही ले तो अच्छा है।

 सिंह

शनिवदेव की कृपा से नए कामों के लिए निवेश करने का अवसर मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। पैसों के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के लोगों से आप खुश हो सकते हैं। आपके सोचे हुए काम भी पूरे होगें। सितारें आपके साथ हैं. कुछ लोग आपसे जलन की भावना भी रख सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में फायदें वाले कुछ अच्छे अवसर मौके भी चूक सकते हैं।

कन्या

नौकरी काम काज के मामले में कुछ बदलाव करने के योग है। अपने मन की बातें किसी से भी शेयर करना चाहते है तो कर सकते हैं। परिवार की कोई अनबन खत्म हो सकती है। परिवार के बाहर आपको कुछ लोगों के साथ अपने मामले सुलझा सकते है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खरीददारी को लेकर सावधान रहने की कोशिश करें। शनिवार के दिन निवेश भी सोच-समझ कर करें।

 तुला

काम करने की इच्छा नहीं है तो भी काम में लग जाएं। परिस्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे, तो लगभग हर चुनौती से निपट जाएंगे। किसी खास मामले में आपकी सोच बदल सकती है। परिवार को आपकी बहुत जरूरत रहेगी। आज आप छोटी-छोटी बातों में लोगों से उलझ सकते हैं। ऑफिस में तकनीकी और मशीनी मामलों में भी उलझ सकते हैं। शनिवार के दिन एक्सीडेंट या चोट लगने की भी संभावना बन रही है। दुश्मन आप पर हावी हो सकते हैं। साथ ही अपना पैसा भी कहीं ना फंसाए, नुक्सान हो सकता है।

 वृश्चिक

आज किस्मत का साथ मिल सकता है। इसके साथ ही आपको कई कामों में सफलता भी मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ सकता है और ज्यादातर मुश्किलों का हल निकल सकता है। आसपास की जगहों में यात्रा का सहयोग है। आपका पैसा भी कही नहीं अटकेगा। अनुभवी लोगों से सलाह लें फायदा मिलेगा और परिवार का भी सहयोग रहेगा। आपको कुछ कामों में लोगों का विरोध का सामना कर पड़ सकता है।

 धनु

रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं। आपको जिस बात या समाचार का इंतजार है, वह आपको आज यानि शनिवार के दिन मिल सकता है। आप में सकारात्मकता और जोश रहेगा। आपसे मिल कर कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ मामले सुलझेंगे। बिजनेस करते हैं, तो सफल हो जाएंगे। नए निवेश के बारे में विचार होगा। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। आज संतान से सुख और आर्थिक सहायता मिल सकती है। कोई अनचाही घटना के भी योग बन रहे हैं. मीन राशि के लोग आज थोड़े सावधान भी रहें।

 मकर

आज किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर काम की शुरुआत करें सफलता मिलेगी। अपने काम को बारिकी से विचार करें। घर परिवार और प्रेमीजनों को लेकर आप सक्रिय रहेगे। गुप्त रुप से कुछ जरुरी कामकाज करने में सफल हो सकते हैं। समय ज्यादा मेहनत करने  का है। आज आपको हर काम सावधानी से करना पड़ेगा। आज किसी बिना मांगे सलाह न दें। अनचाहें खर्चो में धन लगा सकते है। आप ऐसे रोगों से सावधान रहें जो हवा के जरिए फैलते हों, मानसिक तनाव हो सकता है।

 कुंभ

काम को लेकर आपके मन में कई प्रकार के विचार आ सकते हैं। किसी भी तरह की योजना आज पूरी हो सकती है। बनाई हुई योजना में बदलाव कर सकते हैं। आज स्थिरता, सुरक्षा और सहजता महसूस करेगें। काम में ज्यादा समय दे सकते हैं। किसी काम को ध्यान और सावधानी से करें। आप दफ्तर में राजनीति का शिकार भी हो सकते हैं। असफलता का भी डर बना रहेगा। कोई समस्या आपको परेशान कर रही है, उसकी जड़ तक जाने की कोशिश करें।

 मीन

आपका ध्यान दूर स्थान और वहां पर रहने वाले लोगों पर रहेगा। वहां से जुड़े किसी कामकाज के बारे में विचार कर सकते हैं। कुछ लोगों से आप अचानक दोस्ती कर सकते हैं। दोस्त और प्रेमी आपके लिए बहुत हद तक मददगार साबित होंगे। शनिवार के दिन आपका कामधंधा भी अच्छा चलेगा। कोई नई और अच्छी आदत शुरू हो सकती है। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी बड़े मामले पर समझौता और सहयोग करने के लिए हर समय तैयार रहें। बदलने का मन भी होगा।

Related Articles

Back to top button