मां बनने वाली हैं कॉमेडियन Bharti Singh, ख़ुशी में जमकर किया भांगड़ा, देखें वीडियो

‘लाफ्टर क्वीन’ के नाम से मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया जल्दी ही माता पिता बनने वाले हैं। जी हां… इस बात की जानकारी खुद कॉमेडियन भारती सिंह ने दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बेहद ही खास अंदाज में अपने फैंस के साथ इस गुड न्यूज़ को शेयर किया है।
दरअसल, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया जब भी बाहर निकलते थे या फिर किसी शो में शिरकत करते थे तो उनसे सिर्फ यही सवाल किया जाता था कि वह गुड न्यूज़ कब सुना रहे हैं? इसी के चलते भारती सिंह ने अनोखे अंदाज में अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को साझा किया।
बता दें भारती ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कॉमेडी अंदाज से बताती है कि वह जल्दी ही मां बनने वाली है। वीडियो में भारती सिंह भांगड़ा भी करते दिखाई दे रही है। खास बात ये हैं कि, भारती का इस तरह से प्रेग्नेंसी की खबर रिवील करना लोगों को खूब पसंद आ रहा है और साथ ही साथ उन्हें फैंस बधाई भी दे रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए भारती सिंह ने लिखा कि, “ये था हमारा सबसे बड़ा सरप्राइज़, रुके क्यों हो अब जाकर सब्स्क्राइब कर दो।” भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया साल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। यही वजह है कि भारती ने कपिल शर्मा शो से भी कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रखा है। हालाँकि वह जल्द ही शो में वापसी करेंगी।
View this post on Instagram
बता दें, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। शादी में सिर्फ उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद से ही भारती सिंह की प्रेगनेंसी की खबरों ने तूल पकड़ लिया था और लगातार इसके बारे में चर्चा होती रही है। हालांकि भारती सिंह ने इस को कंफर्म कर दिया है और उनके घर में अब जल्द ही नन्हे बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है।
वहीं टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर भारती के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें भारती अपना बेबी फ्रंट करती दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि हर्ष के साथ-साथ मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर भारती के मां बनने की खुशी साफ झलक रही है।
View this post on Instagram
बता दें, भारती ने टीवी के मशहूर शो ‘इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। भारती अब तक ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी सर्कस का जादू’, ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’, ‘कॉमेडी नाइट्स’, ‘कॉमेडी सर्कस महासंग्राम’, ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे कई शो में नजर आ चुकी है।