विशेष

इस फेमस टीवी एक्ट्रेस की मां को हुआ कोरोना वायरस, इलाज के लिए केजरीवाल से लगाई गुहार

कोरोना वायरस की चपेट में आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक आ रहे हैं। हाल ही में स्टार प्लस के पॉपुरल शो दिया और बाती हम फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस दीपिका बड़ी मुश्किल समय से गुजर रही हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका के माता-पिता और बाकि फैमिली दिल्ली में है और दीपिका सिंह खुद पति के साथ मुंबई में फंसी हुई हैं। वहीं दीपिका को कुछ समय पहले ही चला कि उनकी मां की रिपोर्ट्स कोरोना पॉजिटिव आई है। ऐसी स्थिति में दीपिका को ना सिर्फ अपनी मां की चिंता हो रही है बल्कि उन्हें अपने परिवार के लिए भी डर लग रहा है।

दीपिका सिंह को जब अपनी मां के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर का पता चला तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है। जिसमें दीपिका दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगाती नजर आईं। दीपिका ने वीडियो में कहा कि उनकी मां का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। लेकिन अस्पताल उन्हें रिपोर्ट की कॉपी नहीं दे रहा है।

45 लोगों के साथ रहती हैं दीपिका की मां

वहीं दीपिका ने ये भी बताया कि उनकी मां दिल्ली में 45 लोगों के साथ एक ज्वाइंट फैमिली में रहती हैं। इसलिए एक का भी कोरोना संक्रमित होना खतरे की घंटी है। इसी बात पर जोर देते हुए दीपिका सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गुहार लगाई है कि उनकी मां को किसी अच्छे अस्तपाल में एडमिट करवाया जाए। इतना ही नहीं दीपिका ने दिल्ली सरकार को अपने पति रोहित राज गोयल का नंबर भी शेयर किया है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि दिल्ली सरकार उनके पति से संपर्क कर उनकी मां की तुरंत मदद करेंगे।

दीपिका ने किए कई बड़े खुलासे

अपनी वीडियो में दीपिका सिंह ने कई बड़े खुलासे भी किए हैं। दीपिका ने बताया कि दिल्ली के कई अस्पतालों में बेड खाली नहीं है और कहीं भी उनकी मां को एडमिट नहीं किया जा रहा है। दीपिका के मुताबिक उनके हाथ में कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट भी नहीं आई है, जिसकी वजह से अस्पताल में इलाज करवाना मुश्किल साबित हो रहा है। ऐसे समय में उनकी मां का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। बता दें कि दीपिका की मां का कोरोना टेस्ट दिल्ली के लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में करवाया गया था। दीपिका की मां की उम्र 59 साल है। वहीं दीपिका ने ये भी बताया कि उनकी जितने डॉक्टर्स से भी बात हुई है सबने कहा है कि चेस्ट का XRAY करना बहुत ज़रूरी है लेकिन मेरी मम्मी का X-Ray भी नहीं हो पा रहा है, ना ही किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में बेड अवेलेबल हैं। उन्हें घर पर रहकर इलाज करने को कहा गया है लेकिन क्या इलाज ये नहीं बताया गया।

Related Articles

Back to top button