बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या की खूबसूरती देखकर बल्कि यह देख कर की थी शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय की सुंदरता और अभिनय की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है। ऐश्वर्या राय ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। मौजूदा समय में भी अभिनेत्री किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। दुनिया भर में ऐश्वर्या राय के चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में हैं।

ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में अनेकों फिल्मों में काम किया है और यह हर फिल्म में कुछ नई और बेहतरीन भूमिकाएं निभाते हुए नजर आईं हैं। ऐश्वर्या राय एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने अभिनय हुनर से हर किरदार में एक नई जान डाल देती हैं। ऐश्वर्या राय खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड भी हैं।

इसमें कोई दोहराए नहीं है कि हर कोई ऐश्वर्या राय के जैसी ही लड़की से शादी करना चाहेगा। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं अभिषेक बच्चन ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से शादी की है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे फेवरेट जोड़ियों में से एक है और यह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या 3 साल बड़ी हैं। भले ही इन दोनों की उम्र के बीच अंतर है लेकिन इस वजह से कभी भी इनके बीच किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आई है। सच्चाई तो यह है कि साल बीतने के साथ साथ उनका रिश्ता और मजबूत हो गया है लेकिन बहुत से लोगों का ऐसा भी सोचना है कि आखिर अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी क्यों की?

कई लोगों का सोचना है कि शायद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या की खूबसूरती को देखकर शादी की होगी? अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल गलत है। जी हां, अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय की खूबसूरती को देखकर बिल्कुल शादी नहीं की थी। अभिषेक बच्चन इस बात का खुलासा खुद कर चुके हैं। तो चलिए जान लेते हैं आखिर अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी क्यों की थी….

आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया था कि आखिर उन्होंने ऐश्वर्या राय से शादी क्यों की थी। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन से कुछ सवाल जवाब पूछे जा रहे थे, जिसमें अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या राय से शादी करने की वजह को लेकर भी सवाल किया गया था। अभिषेक बच्चन से पूछा गया था कि “ऐश्वर्या आपसे 3 साल बड़ी हैं, तो क्या आपने सफल करियर, खूबसूरती या वह मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं इस वजह से ऐश से शादी की थी?”

जब अभिषेक बच्चन से यह सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा था कि “ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मैंने ऐश्वर्या से शादी सिर्फ इसलिए की क्योंकि वह एक बहुत अच्छी और लाजवाब इंसान हैं।” इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने यह बताया था कि “ऐश रात में बिना मेकअप के रहती है। वो जैसे है, खुद को वैसा ही सबके सामने रखती हैं, कभी कैसा भी दिखावा नहीं करती हैं।”

बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और इसी दौरान यह एक दूसरे के बेहद नजदीक आ गए थे। धीरे-धीरे यह दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करने लगे। फिल्म “गुरु” की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को शादी के लिए प्रपोज किया था और ऐश्वर्या राय ने भी बिना देर किए तुरंत हां कर दी थी। इसके बाद साल 2007 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय विवाह के बंधन में बंध गए। शादी के बाद यह दोनों एक बेटी आराध्या के माता-पिता बने।

आखिर में बताते चलें कि ऐश्वर्या राय से पहले अभिषेक बच्चन करिश्मा कपूर से विवाह करने वाले थे और इन दोनों की सगाई भी हो गई थी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि अभिषेक बच्चन ने करिश्मा कपूर को शादी के लिए डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया था परंतु इनका रिश्ता विवाह के बंधन में बंधने से पहले ही टूट गया, जिसके पीछे का कारण करिश्मा कपूर की मां बताई जाती हैं। खैर अब जो भी हो, लेकिन अब अभिषेक बच्चन को अपनी जिंदगी में हमेशा के लिए ऐश्वर्या राय का साथ मिल चुका है और अभिनेता अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं।

Related Articles

Back to top button