धार्मिक

राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ होगा रविवार का दिन, मिलेंगे कई बड़े लाभ

मेष: 

रविवार के दिन मेष राशि के लोगों की मानसिक स्थिति तनावपूर्ण रह सकती है। दिन में होने वाले खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करने की जरूरत होगी। सेहत का पूरा ख्याल रखें। ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन करने से परहेज करें और काफी हद तक दूरी बनाकर रखें। आज के दिन काम के सिलसिले में सभी स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। विरोधियों से उचित दूरी बनाएं। परिवार के साथ समय बिताएं। बाहर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपके प्रिय से संबंध बिगड़ सकते हैं।

वृष:

इस राशि के लोगों के लिए आज यानि रविवार का दिन ग्रहों की दशा से थोड़ा भारी हो सकता है। अचानक से होने वाले खर्चे आपकी चिंता बढ़ा सकते है। बिना किसी कारण के यात्रा पर जाने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह ले सकते हैं। आज के दिन मानसिक तनाव के चलते आप थोड़ा उदासी महसूस करेंगे। आपकी सेहत भी थोड़ी कमजोर रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने की स्थिति बनेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी सतर्क रहना होगा। एक दूसरे से गलतफहमी हो सकती है।

मिथुन:

मिथुन राशि वालों का दिन सामान्य दिनों की तरह ही रहने वाला है। हालांकि काम के सिलसिले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। मन लगाकर काम करेंगे तो आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। सुख-सुविधाओं के कारण खर्चा ज्यादा होगा जिसके कारण आपा मन दुखी हो सकता है। शारीरिक रूप से किसी दिक्कत से परेशान हो सकते हैं। सेहत का पूरा ख्याल रखें। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। वाहन की सवारी कर सकते हैं।

कर्क:

रविवार का दिन कर्क राशि के लिए काफी खुशनुमा बितेगा। बड़े खर्चों को लेकर परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है। आज के दिन किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होगी। आज कहीं से नौकरी का आवेदन स्वीकार हो सकता है और जॉब के लिए इंटरव्यू कॉल आ सकती है। हालांकि आज के दिन आप किसी से कर्ज ले सकते हैं इसलिए पैसे उधार लेने से पहले सावधानी बरतें। बच्चों के साथ आपको आज खास समय बिताने का मौका मिल सकता है। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें भी आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह:

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सावधानीपूर्वक रहने का दिन है। स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज चुनौती का सामना करना पड़ेगा। अपने किसी दोस्त को अपने प्रेम जीवन में हस्तक्षेप ना करने दें। आज के दिन आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं। कोर्ट कचहरी में सफलता मिले के पूरे योग हैं। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे।

कन्या:

रविवार का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए बहुत खास हो सकता है। आज का दिन आपको अपने परिवार पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है और हर सदस्य की जरूरतों को समझना पड़ सकता है। घरेलू खर्चों में आज बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। इससे आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। कारोबार में आज उन्नति का दिन है। आपकी कई योजनाएं सफल होंगी और आपको खुशी भी होगी।

तुला:

तुला राशि के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा कर सकते हैं। लेकिन किसी व्यापार में अधिक पैसा लगाने से पहले परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों से सलाह ले सकते हैं। परिवार के छोटों को कोई  दिक्कत हो सकती है। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे और आप अपने दोस्तों के साथ कोई पार्टी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक:

आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए सामान्य नतीजे लेकर आ सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी के साथ आपकी अच्छी निभेगी। बॉस भी आज आपके काम की तारिफ कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा है तो आपके दापंत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अपने खाने पीने पर पूरा ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार के मामले में भी आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

धनु:

आज का दिन धुन राशि के लिए मिले-जुले नतीजे ला सकता है। आज आपकी सेहत कमजोर रहेगी जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं। परिवार में भी गर्माहट रहेगी जिस पर ध्यान देना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर रह सकता है। व्यापार करने वाले लोगों की किसी प्रकार की झड़प हो सकती है। काम के सिलसिले में आपको दूसरों का साथ रखते हुए आगे बढ़ना होगा, तभी आपको सफल नतीजे मिलेंगे। वाहन की खरीददारी करते समय सोच-विचार कर लें।

मकर:

मकर राशि के लोगों की बात करें तो आज का दिन मकर राशि के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होगा। लेकिन घर में बढ़ते खर्चे आपको चिंतित कर सकते हैं। आपके मन में एक साथ बहुत सारे काम होंगे जिन्हें पूरा करना आपके लिए जरूरी होगा। इनकम में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपके परिवार वालों का पूरा सहयोग रहेगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कई तरह से लाभदायी हो सकता हैं। संतान को किसी बड़ी कंपनी में नौकरी मिल सकती है जिससे आपके पूरे परिवार में खुशी की लहर देखने को मिलेगी। किसी करीबी दोस्त की मदद से आप कुछ नया व्यापार खोलने में सफल हो सकते हैं। कई रास्तों से आपको इनकम मिलेगी। आपके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपका प्रिय कभी गुस्सा होगा तो कभी मान जाएगा, जिससे दिन सामान्य रहेगा। यात्रा सुकून दायक रहेगी।

मीन:

आज का दिन मीन राशि के लिए सामान्य से थोड़ा अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ आप काफी अच्छा समय बिता सकते हैं। आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और काम काज में पूरा मन लगाएंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार शुरू करने का प्लान कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button