बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन सितारों के माता-पिता मीडिया से रहते हैं दूर, गुमनामी में काट रहे हैं अपनी जिंदगी

फिल्म इंडस्ट्री को ग्लैमर की दुनिया के नाम से जाना जाता है। बॉलीवुड में जो भी लोग सितारे बन गए हैं, उनका लाइफस्टाइल बिल्कुल ही बदल जाता है। इन सितारों की शानो-शौकत देखते ही बनती है। इनका स्टाइल भी एकदम हटकर रहता है। फिल्मी दुनिया के ऐसे बहुत से सितारे हैं, जो अपने लग्जरियस लाइफ स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं।

इंडस्ट्री में बहुत से सितारे ऐसे भी हैं जो छोटे शहरों से आए हैं लेकिन उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है और आज यह सितारे फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे हैं परंतु इन सबसे अलग इनका परिवार, इनके मम्मी-पापा मीडिया से दूर रहना ही पसंद करते हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे ही सेलेब्स के पेरेंट्स के बारे में बताने वाले हैं, जो लाइमलाइट से कोसों दूर भागते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा को भला कौन नहीं जानता। ये सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं और फिल्मों में निभाए गए अपने किरदार से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है।

“रब ने बना दी जोड़ी” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा की शादी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से हुई है। अनुष्का शर्मा लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीती हैं। मगर उनके माता-पिता साधारण जिंदगी व्यतीत करते हैं।

अभिनेत्री के पिता अजय कुमार शर्मा एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं और उनकी मां का नाम आशिमा शर्मा है, जो एक होम मेकर हैं। अनुष्का शर्मा का परिवार बहुत ही साधारण जीवन जीना पसंद करता है।

बिपाशा बसु

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में बिपाशा बसु का भी नाम शामिल है। बिपाशा बसु एकदम लग्जरियस जिंदगी व्यतीत करती हैं लेकिन इनके पिता हीरक बसु और मां ममता बसु लाइमलाइट से कोसों दूर रहना पसंद करते हैं।

बिपाशा बासु के पिता हीरक बसु एक सिविल इंजीनियर हैं और उनकी मां एक होम मेकर हैं। बिपाशा बसु के माता-पिता अपनी बेटी के विपरीत फिल्मी दुनिया की चमक-दमक से दूर रहते हैं और यह आम आदमी जैसी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन का नाम बड़े स्टार्स में शुमार हो चुका है। कार्तिक आर्यन के पिता मनीष तिवारी और माता माला तिवारी दोनों ही पेशे से डॉक्टर हैं परंतु अभिनेता के मम्मी-पापा इंडस्ट्री की चकाचौंध दुनिया से दूर रहना पसंद करते हैं।

पंकज त्रिपाठी

जब भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली अभिनेताओं की बात होती है तो उसमें पंकज त्रिपाठी का नाम जरूर लिया जाता है। पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस त्रिपाठी एक किसान हैं और उनकी मां गृहणी हैं। पंकज त्रिपाठी के मम्मी-पापा अपने गांव में एक साधारण जीवन व्यतीत करते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है और वह एक बड़े स्टार बन चुके हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा लग्जरियस जिंदगी जी रहे हैं। परंतु सिद्धार्थ मल्होत्रा के माता-पिता एक साधारण जिंदगी जी रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का नाम सुनील मल्होत्रा है, जो एक मर्चेंट नेवी के फॉर्मर कप्तान हैं और उनकी मां भी एक हाउसवाइफ हैं। रिटायर होने के बाद अभिनेता के माता-पिता लाइमलाइट से दूर साधारण जिंदगी जी रहे हैं।

मनोज बाजपेयी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक मनोज बाजपेयी का नाम भी शुमार है। हाल ही में मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का निधन हुआ है। बता दे कि मनोज बाजपेयी के पिता एक किसान थे और उनके माता जी हाउसवाइफ हैं। मनोज बाजपेई के पेरेंट्स एक साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

Related Articles

Back to top button