मनोरंजन

अरुणिता कांजीलाल 4 साल की उम्र से ही सीखने लगी थीं संगीत, आज है इतनी संपत्ति की मालकिन

इंडियन आइडल टीवी का सबसे मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो है और यह दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। “इंडियन आईडल 12” ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे और इस सीजन ने कई कंटेस्टेंट्स के सपनों को साकार किया। इंडियन आईडल 12 के सीजन में सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी सुरीली आवाज से लोगों के साथ-साथ जजों का भी दिल जीत लिया था।

भले ही अब “इंडियन आइडल 12” समाप्त हो चुका है और इस शो के विजेता पवनदीप राजन रहे थे। वहीं अरुणिता कांजीलाल इस शो की रनरअप रही थीं। इंडियन आइडल 12 के बाद अरुणिता कांजीलाल की लोकप्रियता में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। मौजूदा समय में यह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

अरुणिता कांजीलाल ने अपनी मखमली आवाज से सभी का दिल जीत लिया था और अब अरुणिता सोशल मीडिया सेंसेशन भी बन चुकी हैं। अरुणिता कांजीलाल के गानों का हर कोई दीवाना है।

आपको बता दें कि इंडियन आइडल 12 में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इन दोनों की केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस शो के बाद पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की लोकप्रियता में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला।

इंडियन आइडल सीजन 12 में पवनदीप राजन के साथ अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी भी खूब जमी थी। शो खत्म हो चुका है इसके बाद पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल ने एक साथ कई प्रोजेक्ट्स किए हैं। कई बार तो इन दोनों के लिंक अप की खबरें भी सुर्खियों में बनी हुई थीं लेकिन यह अभी तक अफवाह ही मानी गईं। अरुणिता कांजीलाल ने भी इस पर बोला था कि दोनों के बीच केवल एक अच्छी दोस्ती है।

मौजूदा समय में अरुणिता कांजीलाल सिंगिंग की दुनिया में जाना माना नाम बन चुकी हैं और उन्होंने अब तक कई प्रोजेक्ट्स भी किए हैं, जिसके माध्यम से उन्होंने अच्छी खासी कमाई भी कर ली है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उनसे जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने वाले हैं। इसके साथ ही हम बताएंगे कि अरुणिता कांजीलाल कुल कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।

18 जनवरी 2003 को बनगाँव, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में जन्मी अरूणिता कांजीलाल की स्कूल की पढ़ाई सेंट जेवियर्स स्कूल, कोलकाता से हुई है। वहीं बनगाँव कुमुदनी उच्च बालिका विद्यालय से उन्होंने हायर सेकेंडरी पास की है। अरूणिता कांजीलाल में संगीत का टैलेंट परिवार से ही आया है। उनकी मां को भी संगीत में काफी दिलचस्पी रही थी। वह एक सिंगर भी थीं। बचपन से ही अरूणिता का रुझान भी संगीत की तरफ बढ़ता गया था। महज 4 साल की उम्र से ही अरूणिता ने शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था।

आपको बता दें कि टीवी रियलिटी शो अरुणिता कांजीलाल के लिए कोई नया नहीं है। जी हां, टीवी पर पहली बार अरुणिता ने जी बांग्ला के टेलिविजन शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स 2013 में भाग लिया था और वह वहां की विनर भी बनी थीं। इस शो को जीतने के बाद अरुणिता कांजीलाल को पहली बार प्लेबैक सिंगिंग का अवसर प्राप्त हुआ और उन्होंने एक बंगाली गाना गाया था, जिसमें उनके साथ कुमार शानू थे। फिल्म का नाम “अपरिचित” था।

अरुणिता कांजीलाल ने अपने करियर की शुरुआत महज 10 वर्ष की आयु से ही कर दी थी। वह साल 2014 में ज़ी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स में भी नजर आई थीं। यहां भी वह शो को जीतने में कामयाब रहीं। उन्होंने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद अरुणिता कांजीलाल के कदम आगे बढ़ते गए और धीरे-धीरे वह देश भर में मशहूर होती चली गईं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अरुणिता कांजीलाल “इंडियन आइडल 12” से चर्चा में आई हैं। मौजूदा समय में अरुणिता कांजीलाल किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं और वह एक अच्छी लाइफस्टाइल मेंटेन करती हैं। अगर हम अरुणिता कांजीलाल की संपत्ति के बारे में बात करें तो Arealnews की खबर के मुताबिक अरुणिता एक से दो करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक अरुणिता कांजीलाल एक गाना गाने के लिए 1 लाख रूपए फीस लेती हैं। अगर वह एक लाइव शो करती हैं तो इसके लिए वह 3 लाख रूपए की अच्छी खासी मोटी रकम लेती हैं। अरुणिता कांजीलाल कोलकाता के एक आलीशान घर में रहती हैं और उनके पास कई गाड़ियां भी हैं, जिनमें Tata Nano, Tata Nexon जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button