बॉलीवुड

कादर खान का थप्पड़ खाकर जमीन पर धूल चाटने लगे थे शक्ति कपूर, बॉलीवुड छोड़ने पर हुए मजबूर, फिर..

‘शक्ति कपूर’ बॉलीवुड में कभी लीड हीरो नहीं बने। लेकिन विलेन बनकर ही उन्होंने कई हीरोज से ज्यादा नाम कमा लिया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्में की। इनमें वह या तो विलेन बने या फिर कॉमेडियन। इन दोनों ही तरह के रोल्स में उन्होंने महारत हासिल कर ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब शक्ति कपूर ने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। इसकी वजह कदर खान का जोरदार तमाचा था।

कदर खान बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार हुआ करते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में शक्ति कपूर के साथ दर्जनों से अधिक फिल्में की। एक फिल्म में उन्होंने एक्टर को ऐसा करार चांटा मारा था कि वह जमीन पर गिर पड़े थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का मन बना लिया था। इस बात का खुलासा खुद शक्ति कपूर ने ‘द कपिल शर्मा शो’ पर किया है।

जब कादर खान ने शक्ति कपूर को जड़ा थप्पड़

दरअसल शक्ति कपूर, असरानी, पेंटल और टीकू तलसानिया जैसे कलाकारों ने हाल ही में मशहूर कॉमेडिन कपिल शर्मा के शो पर शिरकत की। यहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। साथ ही इंडस्ट्री से जुड़े मजेदार किस्से भी सुनाए। इस दौरान शक्ति कपूर ने कादर खान और अरुणा ईरानी के जोरदार चांटों का जिक्र किया। बताया कि कैसे इन थप्पड़ों की वजह से वह बॉलीवुड तो अलविदा कहने पर मजबूर हो गए थे।

शक्ति कपूर ने बताया कि ‘सत्ते पे सत्ता’ फिल्म करने के बाद उन्होंने साल 1983 में ‘मवाली’ फिल्म में काम किया। के. बापैया फिल्म का निर्देशन कर रहे थे। यहां उन्हें कादर खान संग एक फिल्म का शॉट देना था। सीन ये था कि कादर खान शक्ति कपूर को थप्पड़ मारते हैं। लेकिन कादर खान ने शक्ति कपूर को इतना जोरदार थप्पड़ मारा कि वह सीधा जमीन में जा गिरे। यह फिल्म का पहला ही शॉट था।

इंडस्ट्री छोड़कर जाने वाले थे, लेकन फिर..

इसके बाद फिल्म का दूसरा शॉट अरुणा ईरानी के साथ था। उन्होंने भी सीन की डिमांड के चलते शक्ति कपूर को थप्पड़ मारा। ये चांटा भी इतना करारा था कि एक्टर जमीन पर गिर गए। फिर तिसरी बार एक और शॉट में भी ऐसा ही कुछ हुआ। इसके बाद एक्टर बड़े उदास हो गए। उन्हें लगा कि अब उनका करियर खत्म हो गया।

इसके बाद शक्ति कपूर कादर खान के पास गए और बोले “मैं आपके पैर छूता हूं। कृपया मेरा शाम का टिकट बुक कर दो। मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहता। मेरा करियर खत्म हो गया है। मैंने अभी तक शादी नहीं की है।” लेकिन बाद में एक्शन निर्देशक वीरू देवगन (अजय देवगन के पिता) ने शक्ति कपूर का माइन्ड बदल दिया। उनकी सलाह पर एक्टर ने जाने का विचार टाल दिया। यह एक अच्छी सलाह भी थी। क्योंकि इसके बाद उन्होंने फिल्मों में खूब काम किया और घर-घर फेमस हो गए।

Related Articles

Back to top button